/ Jul 05, 2026

विक्रमादित्य ने जोगिंद्रनगर और पधर में वोकल फॉर लोकल का नारा देकर किया विपक्षी प्रत्याशी पर कटाक्ष

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने वोकल फॉर लोकर का नारा देकर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर जुबानी हमला बोला है। आज मंडी जिला के जोगिंद्रनगर और पधर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इम्पोर्टिड चीजों की एक्साइरी हो जाती है इसलिए लोकल चीजों पर ही विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसे प्रत्याशी बनाया है,इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। आपदा के समय में प्रदेश के लोगों के साथ कौन खड़ा था इसका सभी को पता है और इसका जबाव प्रदेश की जनता खुद देगी। उन्होंने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है कि मंडी संसदीय क्षेत्र को देश का सर्वश्रेष्ठ संसदीय क्षेत्र बनाना है।
सांसद बनने पर प्रमुखता से उठाउंगा भुभुजोत टनल के निर्माण का मुद्दा
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बरोट के पास से प्रस्तावित भुभुजोत टनल के निर्माण को वह अपनी प्राथमिकता में शामिल करेंगे। आज भी वह जब केंद्रीय मंत्रियों से मिलते हैं तो उनके समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हैं लेकिन सांसद बनने के बाद वह ज्यादा गंभीरता से इस विषय को सदर के भीतर उठाएंगे। उन्होंने कहा कि भुभुजोत टनल के बन जाने से मंडी और कुल्लू जिलों में आपसी दूरी कम होगी और सामरिक दृष्टि से यह बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण भी है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनौती से भागना उनके डीएनए में नहीं है। जब भी उन्हें कोई चुनौती दी गई उसका उन्होंने पूरी तरह से डटकर मुकाबला किया है। चुनाव लड़ने का निर्णय उन्होंने इसी कारण लिया ताकि अपने लोगों  के साथ लगातार संवाद कायम रह सके। कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं और कांग्रेस का कार्यकर्ता हर बार की तरह इस बार भी पूरी मेहनत के साथ मैदान में जीतने के लिए मुकाबला करेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.