शिमला में ट्रैफिक समस्या से मिलेगी राहत… विधानसभा के समीप बन रहा फ्लाईओवर

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-राजधानी शिमला में ट्रैफिक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन हुआ है।लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने घण्टों ट्रैफिक से झूझना पड़ता है।इस ट्रैफिक समस्या से लोगों को अब काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।विधानसभा के पास 22 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे फ्लाईओवर का सोमवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निरीक्षण किया।इस फ्लाईओवर के बन जाने से शिमला की ओर आ रहे लोगों को ट्रैफिक से जूझना नही पड़ेगा।विधानसभा के समीप अक्सर  भारी  जाम  लगा  रहता  है.इस  फ्लाइओवर  बनने   के  बाद  लोगों  को  ट्रैफिक की समस्या से  जुझना  नहीं  पड़ेगा.
मंत्री  विक्रमादित्य  सिंह  ने  आज  इसके  कार्य  का  जायजा  लेने  के  उपरांत  इसे अक्तूबर  तक पूरा  करने  के निर्देश  दिए  हैं.इस  फ्लाइओवर  का  कार्य  पहले ही  रेल विभाग से एनओसी न मिलने के कारण लटक गया था।लेकिन बाद में अनुमति मिलने के उपरांत इसका कार्य फिर प्रारंभ हुआ।वही विक्रमादित्य सिंह ने इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को अक्टूबर माह तक की डेडलाइन दी है.
PWD मंत्री ने कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये निर्देश
 PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 22करोड़ की लागत इस फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है ।आज इसका कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को अक्टूबर माह तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला के लिए ट्रैफिक को बेहतर करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसे देखते हुए विधानसभा के समीप फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में विलंब भी हुआ क्योंकि इसमें रेलवे की जमीन भी आती है जिसके चलते वे दिल्ली गए थे और अब इसे बनाने की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का कार्य तीव्र गति से पूर्ण हो इसके लिए हम पूरा प्रयास कर रहे हैं। वहीं, विभाग को भी जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट का गडकरी ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद-:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। तीनों नेता इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए दिल्ली से फरीदाबाद के सेक्टर-65 पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन हाईवे के शुरुआती पॉइंट का...

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.