भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले India लौटे विराट कोहली, जानिए क्या रही वजह

दिल्ली (एकता): विराट कोहली भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। वह टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज हैं। हाल ही में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेली जाने से पहले ही उन्हें भारत लौटना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक परिवार में कुछ इमरजेंसी की वजह से वह भारत आए हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते उनके फैंस काफी उदास हैं। उनकी बाहर जाने की वजह चोट लगना बाताया जा रहा है। दरअसल वह अभी फिट नहीं हो पाए हैं।


फैमिली इमरजेंसी की वजह से लौटे भारत

बता दें कि टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाना है। लेकिन कोहली फैमिली इमरजेंसी की वजह से भारत लौटे हैं। फिलहाल पूरे मामले का पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही वापस लौट आएंगे। इसके साथ ही बता दें कि वह 26 को होने वाले मैच में हिस्सा लेंगे। हालांकि उन्होंने 3 दिन पहले ही भारत आने की इजाजत ली थी। वे भारत लौटने की वजह से प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं ले पाए।


चोट लगने की वजह से सीरीज से हुए बाहर

गौरतलब है कि भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ को चोट लग गई थी। लेकिन अभी वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं। अभी पहला टेस्ट शुरू होने में बहुत ही कम समय बचा है। बस इसी वजह से उनको टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया है।


जानें कौन से खिलाड़ियों को मिली जगह 

जानकारी के मुताबिक विराट कोहली विश्व कप 2023 के बाद पहली बार मैच खेल रहे हैं। इसके साथ ही इसमें रोहित शर्मा भी इसका हिस्सा हने हैं। इस सीरीज में शुभमन गिल को भी जगह दी गई है। इसके अलावा युवा बैटर यशस्वी जायसवाल और केएस भरत को टीम इंडिया में जगह दी गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.