दिल्ली दौरे पर वीरेंद्र कंवर ने अनुराग ठाकुर से उठाए विकास कार्यों के मुद्दे, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

Una, Rakesh-भाजपा नेता और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कुटलैहड़ और लाठियानी क्षेत्र की लंबित विकास परियोजनाओं को लेकर हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सेंट्रल स्कूल भवन निर्माण, इनडोर स्टेडियम, ईको पार्क और लाठियानी को पर्यटक नगरी के रूप में विकसित करने सहित कई महत्वपूर्ण मामलों को उठाया।

बंगाणा में मीडिया से बातचीत करते हुए वीरेंद्र कंवर ने बताया कि हटली पंचायत में ₹55 करोड़ की लागत से बन रहे केंद्रीय विद्यालय भवन का 80% कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन पिछले ढाई वर्षों से यह ठप पड़ा है। उन्होंने अनुराग ठाकुर से विशेष आग्रह किया कि इस परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करवाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।कंवर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज में ₹6 करोड़ की लागत से 2020 में शुरू हुआ इनडोर स्टेडियम भी अधर में लटका हुआ है। उन्होंने अनुराग ठाकुर से इसे शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है, जिससे क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिल सके।

लाठियानी मंदली पुल के निर्माण से प्रभावित हुए संपर्क मार्ग को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई और लाठियानी घाट होकर जाने वाली पुरानी सड़क को डबल लेन बनाने की मांग की। सांसद ठाकुर ने इस पर संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश देने का भरोसा दिया है।ईको पार्क, जिसकी घोषणा बंजाल क्षेत्र में ₹2.5 करोड़ की लागत से हुई थी, उसका कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है। कंवर ने इसे लेकर भी गहरी नाराजगी जताई।इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय लाठियानी को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत ‘हॉट’ की स्थापना भी हुई, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे न तो आगे बढ़ाया और न ही उसका रखरखाव किया।

कंवर ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि “जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे”। उन्होंने 14 अगस्त 2022 की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी किन्नौर में काले झंडे दिखाए गए थे, जो लोकतंत्र में विरोध की अभिव्यक्ति है, न कि राष्ट्रध्वज का अपमान।

एफआईआर दर्ज करने की राज्य सरकार की कार्रवाई को उन्होंने लोकतंत्र विरोधी बताया और चेतावनी दी कि यदि इन विकास योजनाओं को शीघ्र गति नहीं दी गई, तो भाजपा जन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।वीरेंद्र कंवर ने अंत में कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने उनकी सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने दोहराया कि कुटलैहड़ और लाठियानी क्षेत्र का समग्र विकास उनका लक्ष्य है, और इसके लिए वे हर मंच पर आवाज उठाते रहेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.