मंत्री की गाड़ी पर काले झंडे-जूते फेंकने की घटना पर सख्त रुख, सीएम बोले – “तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं

Shimla,28 July-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की गाड़ी पर काले झंडे और जूते फेंकने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।उन्होंने कहा कि यह न केवल मंत्री का नहीं, बल्कि तिरंगे का अपमान है और कांग्रेस पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।इस मामले को लेकर बागवानी मंत्री जगत नेगी से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी आपदा पर भी राजनीति कर रही है।उन्होंने बताया कि थुनाग में कॉलेज को अस्थायी रूप से 30 किमी दूर शिफ्ट किया गया है,जिससे छात्रों को सुविधा मिले। इसमें भाजपा को आपत्ति क्यों है,यह समझ से परे है।

नशे पर राज्यपाल की टिप्पणी को मुख्यमंत्री ने बताया ‘असंवैधानिक’

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा नशे को लेकर सरकार पर की गई टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया और कहा कि सरकार ने NDPS एक्ट में संशोधन कर 43 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।पंचायत स्तर पर भी अभियान चलाए जा रहे हैं और नशा निवारण केंद्रों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्यपाल से मिलकर इस मुद्दे पर बात करेंगे।

इतिहास में पहली बार लगातार चार दिन की कैबिनेट बैठक, नई दिशा तय करने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में पहली बार लगातार चार दिन तक कैबिनेट बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों में आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। ढाई साल के कार्यकाल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की योजना बनाई जा रही है।

मानसून से 1500 करोड़ का नुकसान,सरकार पूरी तरह तैयार: सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि अब तक मानसून से राज्य को 1500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है और कई लोगों की जान भी गई है। सरकार राहत कार्यों में जुटी है और पिछले साल अगस्त की तरह किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है।

भाजपा से उम्मीद है,केंद्र से राहत पैकेज की मांग करेगी

सुक्खू ने कहा कि 2023 की तरह इस बार भी भाजपा केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए राहत पैकेज मांगे, तो प्रदेश को मदद मिल सकती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा सदन से वॉकआउट कर गई थी, अब दिल्ली जाकर सही काम करे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.