तेलंगाना (एकता): तेलंगाना में भारतीय एयरफोर्स का ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटना+ग्रस्त होने से हड़कंप मच गया, जिससे 2 पायलटों की मौके पर ही मौ#त हो गई। सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि विमान ने नियमित Training Flight के लिए हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी (एएफए) से उड़ान भरी थी, तभी यह घट@ना हुई।
विमान के दुर्घटना$ग्रस्त होने पर एक प्रशिक्षक और एक प्रशिक्षु पायलट विमान के अंदर थे। भारतीय वायु सेना ने एक्स (Twitter) पर कहा, “एएफए, हैदराबाद से एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटना@ग्रस्त हो गया। यह गहरे अफसोस के साथ है कि भारतीय वायुसेना पुष्टि करती है कि विमान में सवार दोनों पायलटों को घातक चोटें आईं।
