Shimla,Sanju-जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ का आरोप है कि वर्ष 2017 से कार्यरत पैरा वर्कर्स आज भी अस्थायी रूप से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनके लिए अब तक कोई स्थायी नीति नहीं बनाई गई है। कर्मचारी बुनियादी सुविधाओं और समय पर वेतन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
पैरा वर्कर्स संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि विभाग के सैकड़ों पैरा वर्कर्स को वीकली ऑफ तक नहीं मिलता और कई जिलों में पिछले दो से तीन महीनों से वेतन भी नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि कई बार सरकार से गुहार लगाने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
महेश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आगामी 10 दिनों में उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो राज्यभर के पैरा वर्कर्स शिमला के चौड़ा मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
उन्होंने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं:
पैरा वर्कर्स के लिए स्थायी नीति लागू की जाए।नियमित वेतन की गारंटी दी जाए।वीकली ऑफ जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।महेश शर्मा ने साफ कहा है कि अगर सरकार ने इन मांगों को अनदेखा किया, तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।
