/ Jul 06, 2026

गारंटियों पर खामोशी क्यों? – नेता प्रतिपक्ष ने सुक्खू सरकार से मांगा जवाब

Shimla 13,June-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक प्रेस बयान जारी कर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंचों से हजारों नौकरियां देने की बात करते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि कर्मचारी चयन आयोग को ढाई साल से भंग कर रखा गया है।अगर सरकार को युवाओं को नौकरी ही नहीं देनी थी,तो आयोग को बंद करने की नौबत ही क्यों आई?उन्होंने सवाल किया, “अगर सरकार के पास सच में नौकरियों की भरमार है, तो युवा सड़कों पर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? क्या यह स्पष्ट नहीं करता कि मुख्यमंत्री सिर्फ आंकड़ों की बाज़ीगरी कर रहे हैं और जमीनी कार्य तो शून्य है?”

महिलाओं से भी हुआ चुनावी धोखा

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार से यह भी पूछा कि चुनाव से पहले हर महिला को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी कहां गई? उन्होंने कहा कि सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ता दावा करते हैं कि यह वादा पूरा हो चुका है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।“जब यह पैसा महिलाओं को नहीं मिल रहा, तो सरकार करोड़ों रुपये इसके प्रचार पर क्यों फूंक रही है?” – जयराम ठाकुर ने पूछा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल झूठे प्रचार से जनता को गुमराह कर रही है।

बालिका आश्रम की घटना शर्मनाक–जिम्मेदारी तय करे सरकार

मशोबरा के बालिका आश्रम में एक युवती की संदिग्ध मौत पर शोक प्रकट करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बहुत ही पीड़ादायक हैं।“यह केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि हमारी बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न है,” उन्होंने कहा।उन्होंने मांग की कि इस मामले में निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए तथा बालिका आश्रमों में रह रही बालिकाओं के लिए सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.