बेहतरीन परफॉरमेंस के बावजूद आखिर अनुराग ठाकुर क्यों नहीं हुए केंद्रीय मन्त्रीमंडल में शामिल?

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को इस बार मोदी सरकार की कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई  है. जबकि अनुराग ठाकुर हमीरपुर से  लगातार पांच बार जीत चुके है. युवा सांसद होने के साथ साथ अनुराग ठाकुर  एक एक्टिव नेता है जो केंद्रीय मन्त्रीमंडल में रहते हुए बेबाकी के साथ अपनी बात रखते है. ऐसे में इस बार केंद्रीय मन्त्रीमंडल में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के शामिल नहीं होने पर राजनीतिक गलियारों में   चर्चा का विषय है. हालांकि इसके कई माइने भी निकाले जा रहे है.
क्या उपचुनाव के नतीजो ने बिगाड़ा खेल 
लोकसभा चुनावों के परिणाम के साथ प्रदेश मे उपचुनावों के परिणाम काफी दिलचस्प रहे. हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से  अनुराग ठाकुर के  लगातार जीत दर्ज करने पर उन्हें केंद्रीय मन्त्री का पद मिलने की उम्मीदें बढ़ गई थी, लेकिन हुआ इससे विपरीत. प्रदेश की जनता ने जहां लोकसभा की चारों सीटे भाजपा की झोली में डाली,वहीं विधानसभा  उपचुनावो  में मात्र दो ही सीटे भाजपा जीत पाई. विधानसभा उपचुनाव में सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. अब इन नतीजो का असर कही ना कही अनुराग ठाकुर से जोड़कर देखा जा रहा है.माना जा रहा है कि हमीरपुर संसदीय सीट में मिली भाजपा को हार का खामियाजा अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मन्त्रीमंडल में शामिल नहीं होकर भुगतना पड़ा.हालांकि चर्चा ये भी है की केंद्रीय भाजपा सरकार अनुराग ठाकुर को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है,लेकिन इससे पहले प्रदेश में तीन सीटों पर 10 जुलाई को होने जा रहे चुनाव भी है. अब ऐसे मे राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है कि क्या अनुराग ठाकुर पर इन चुनावों में जीत दिलाने का जिम्मा होगा.
प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुजानपुर से 2017 में कांग्रेस के टिकट पर राजेंद्र राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धुमल को हरा दिया था. यहां तक प्रेम कुमार धुमल का राजनीतिक भविष्य भी थम गया था. जबकि हाल ही में प्रदेश विधानसभा  उपचुनाव में कांग्रेस से बागी होकर राजेंद्र राणा को भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन सुजानपुर सीट से उन्हें
प्रेम कुमार धुमल के करीबी रहे रणजीत राणा से जो कांग्रेस के प्रत्याशी थे उनसे हार का सामना करना पड़ा.अब ऐसे में ये एक बड़ा सवाल है कि   क्या भाजपा अलाकमान उपचुनाव के नतीजो को ध्यान में रखते हुए किस तरह अनुराग ठाकुर को जिम्मेदारी देने वाली है.
क्या होगा उपचुनाव में, किसे मिलेगी जीत
बहरहाल 10 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे है. इसमें से दो सीटे हमीरपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्र की है.जबकि एक नालागढ़ सीट पर है. भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को इन दोनों ही क्षेत्रों में लीड मिली है. अब देखना ये होगा कि क्या उपचुनाव में भी अनुराग ठाकुर भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलवा पाते है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.