आखिर क्यों भड़के मंत्री जगत नेगी… BJP को बताया सबसे बड़ी बेशर्म पार्टी

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के  अस्थिर होने के बयान पर राजस्व मंत्री जगत नेगी भड़क गए हैं.उन्होंने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को सबसे बड़ा बेशर्म करार दिया है। जगत नेगी ने कहा कि प्रदेश में सरकार स्थिर नहीं होती तो बीजेपी अब तक उन्हें नही छोड़ती। अब तक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नाच रहे होते लेकिन जयराम ठाकुर दर-दर भटक रहे हैं.  कभी दिल्ली कभी चंडीगढ़ और कभी शिमला पहुंच रहे हैं । भाजपा के पास बहुमत नहीं है जबकि कांग्रेस की सरकार बहुमत में है और सरकार गिराने के लिए भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना रही है ।
राजस्व मंत्री जगत नेगी  कहा कि भाजपा  पहले 6  लोगों को निष्कासित करवा रहे हैं और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं, जो निष्कासित हुए वह कांग्रेस के विधायक थे तो बीजेपी का क्या मतलब बनता है कि वह सुप्रीम कोर्ट जाए। भाजपा ने प्रदेश सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा था लेकिन वह कामयाब नहीं हुए।उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बेशर्म पार्टी बन गई है और जयराम ठाकुर सबसे बड़े बेशर्म है । सरकार है और देश संविधान से चलता है।
 बागी विधायकों को लेकर कहा राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती
वहीं बागी विधायकों को लेकर जगत नेगी ने कहा कि उन्हें यदि कांग्रेस पार्टी सरकार या मुख्यमंत्री से उन्हें  कोई शिकायत थी तो वह विधायक दल की बैठक में अपनी बात रखते और यदि उन्हें पार्टी की विचारधारा अच्छी नहीं लगी तो उन्हें रिजाइन करना चाहिए.  जब अपनी ही सरकार के खिलाफ जाओगे तो डंडा तो चलना ही था। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कट मोशन में यदि बहुमत ना हो तो सरकार गिर जाती है.  हालांकि इन बागियों की वापसी को लेकर जगत नेगी ने कहा कि राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती।  राजनीति में दोस्त दुश्मन कब बन जाए और दुश्मन का दोस्त बन जाए इसका किसी को पता नहीं रहता।
कैबिनेट बैठक में नाराजगी को लेकर कहा ये 
वही कैबिनेट बैठक में नाराजगी को लेकर जगत नेगी ने कहा कि रोहित ठाकुर  किसी से नाराज होकर नहीं गए थे उनका पहले से ही कार्यक्रम था जिसके चलते  परमाणु के लिए निकल गए थे लेकिन कुछ पोर्टल द्वारा गलत खबरें चलाई गई.जिससे वह काफी आहत हुए हैं. कैबिनेट की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होती है और जरूरी नहीं की हर बात पर सहमत हो. सबको अपनी बात रखने का हक है,  लेकिन यह दर्शाया गया कि रोहित ठाकुर के साथ उनकी बहसबाजी हुई जबकि ऐसा कुछ नहीं उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया. इसको लेकर वह कानूनी राय ले रहे हैं और कानूनी कार्रवाई अमल में लाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.