World Cup 2023: इस बार शानदार होने वाला है फाइनल मैच, Air Show से लेकर जानें और क्‍या होगा खास

अहमदाबाद (एकता): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच देखने के लिए लाखों फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी मैच देखने अहमदाबाद जा रहे हैं तो आपको इस बार कुछ नया देखने को मिलेगा। रविवार यानि 19 नवंबर को होने जा रहे फाइनल मैच को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम मैच के लिए सज चुका है।


भारतीय वायुसेना करेगी Air Show

सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि मैच से पहले और मैच के दौरान दर्शकों के लिए क्या-क्या कार्यक्रम होंगे। इसके लिए लिस्ट जारी की गई है। उन्होंने बताया कि भारत के दिग्गज सिंगर प्रीतम चक्रवर्ती और जोनिता गांधी अपनी परफॉर्मेंस देंगे। फाइनल मैच के दौरान भारतीय वायुसेना एयर शो भी करेगी। भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। पहली इनिंग्स के ड्रिंग्स ब्रेक में आदित्य गढ़वी परफॉर्म करेंगे। हाल ही में उनका गाना हिट हुआ है। यह एक गुजराती गाना है। फैंस को इस बार फाइनल मैच में काफी कुछ देखने को मिलेगा।


20 सालों बाद दर्शकों को देखने को मिलेगा फाइनल मैच

इस बार का मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। गौरतलब है कि भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया था। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल से पहले 9 मैच खेले थे। खुशी की बात यह है कि उन्होंने सभी मैचों में जीत हासिल की। अब देखना होगा कि क्या फाइनल में भारत अपनी जगह बना पाता है या नहीं। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस बार दोनों टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण सफर है। करीब 20 सालों बाद दर्शकों को भारत और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने को मिलेगा।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.