यूकां अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों के अकाउंट फ्रीज करने का लगाया आरोप..

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर चुनाव के वक्त विपक्षी दलों के अकाउंट फ्रीज करने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके विपक्ष को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. इस दौरान निगम भंडारी ने केंद्र सरकार पर इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से अब तक के सबसे बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देने का भी आरोप लगाया.
इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से विज्ञापनों का चल रहा  खेल
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार विपक्ष को दबाने का काम कर रही है. इलेक्टोरल बांड के माध्यम से भाजपा ने अब तक के सबसे बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया. निगम भंडारी ने कहा कि देशभर में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है. ऐसे में बीते कल केंद्र की भाजपा सरकार ने विपक्षी दलों के अकाउंट फ्रीज करने का काम किया. उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है. केंद्र सरकार ने दूसरी बार युवा कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के अकाउंट फ्रीज कर दिए. निगम भंडारी ने कहा कि देश में पहले ही इलेक्टोरल बॉन्ड का मामला भी गरमाया हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है. भाजपा इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से अपराधीक खेल खेल रही है. निगम भंडारी ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस भ्रष्टाचार को सामने लाने में सुप्रीम कोर्ट ने अहम भूमिका निभाई है. ऐसे में युवा कांग्रेस उनका धन्यवाद करती है. निगम भंडारी ने कहा कि देश में आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है युवाओं को रोजगार नहीं है. ऐसे में इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से विज्ञापनों का खेल चल रहा है. निगम ने कहा की पूरे सरकारी तंत्र को भ्रष्टाचार में झोंकने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है. केन्द्र सरकार को हफ्ता वसूली सरकार की संज्ञा देते हुए निगम ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ED CBI जैसी एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दलों के नेताओं को डराने धमकाने का काम कर रही है युवा कांग्रेस इसका पूरी तरह से विरोध करतीहै.
चुनाव में कांग्रेस के युवा नेताओं को भी दिया जाए टिकट  
वहीं चुनाव में युवा कांग्रेस नेताओं को उम्मीदवारी देने को लेकर  निगम भंडारी ने कहा की प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव हो बीते लोकसभा के उपचुनाव या वर्तमान लोकसभा के आम चुनाव युवा कांग्रेस के नेताओं ने भी टिकट को लेकर अपनी दावेदारी की है. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने भी उन्होंने प्रदेश में युवा कांग्रेस के लोगों को चुनाव में मौका देने के विषय में बात की है. निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा के उप चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर भी युवा कांग्रेस के नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है. ऐसे में पार्टी शेयर्स नेतृत्व जिसे भी अपना उम्मीदवार बनाती है युवा कांग्रेस उसके साथ खड़ी है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.