राज्यपाल करेंगे राष्ट्रीय सुजानपुर होली उत्सव का शुभारंभ… सांस्कृतिक संध्या में लखविंदर वडाली और सितेंद्र सरताज करेंगे परफॉर्म

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- चुनावी बेला के समय में आ रहे राष्ट्रीय सुजानपुर होली उत्सव को मनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है । डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय होली उत्सव का शुभारंभ 23 मार्च को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला करेंगे.स्थानीय मुरली मनोहर मंदिर से शोभा यात्रा निकालकर इस मेले का परंपरागत ढंग से शुभारंभ किया जाएगा.यहां विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएगी.इसके अलावा खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे ।
एडीसी हमीरपुर मनेश यादव ने बताया कि इस बार लोगों के मनोरंजन के लिए दो बड़े स्टार कलाकारों को बुलाया जा रहा है. जिसमें पहले सांस्कृतिक संध्या में लखविंदर वडाली अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे   तो वही आखिरी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार सतिंदर सरताज लोगों का मनोरंजन अपनी गायकी से करेंगे । उन्होंने बताया कि पहले सांस्कृतिक संध्या 23 मार्च होगी,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के अतिरिक्त चीफ सेक्रेटरी ओंकार शर्मा मौजूद रहेंगे.24 मार्च को स्टार कलाकार सिमर कौर होगी इस दिन मुख्य अतिथि से लेकर मुख्य स्टार कलाकार महिला ही होगी । वही 25 मार्च को स्टार कलाकार ठाकुरदास राठी व अन्य हिमाचली कलाकार होंगे । उन्होंने बताया कि 26 मार्च को अंतिम सांस्कृतिक  कार्यक्रम की संध्या में मुख्य अतिथि मुख्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग मौजूद रहेंगे. इस दिन पंजाबी गायक सतिंदर सरताज बतौर स्टार कलाकार परफॉर्मेंस देंगे ।
विजेताओं को दिया जाएगा नकद पुरस्कार 
मनेश यादव  ने बताया कि इस बार खेल गतिविधियों को पांच कैटेगरी में बांटा गया है जिसमें इसमें कुश्ती में विजेता के लिए इस बार प्रथम पुरस्कार 31000 और दूसरा ₹21000 कबड्डी में प्रथम पुरस्कार 15000 और 11000 एथलेटिक्स में 5100- 4100 बैडमिंटन में 5100 4100 के पुरस्कार रखे गए हैं ।
मनेश यादव  ने बताया कि  इस बार मेला आयोजन समिति को झूलो , पार्किंग डम्स आदि से सवा दो करोड रुपए की आमदनी से हुई है । उन्होंने बताया कि इस बार जिला हमीरपुर के लोकल कलाकारों के अलावा प्रदेश भर से लगभग 200 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे और इनके मानदेय में भी वृद्धि की गई है । उन्होंने बताया कि प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत मेले के दौरान स्वीप कार्यक्रम से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचने के लिए होल्डिंग भी लगाई जाएगी ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.