पानीपत- सोशल मीडिया पर रील डालने के लिए युवक ड्राइविंग सीट पर बैठकर चलते ट्रैक्टर को आगे से उठा कर पिछले टायरों पर बैलेंस बना रहा था, इसी के चलते अचानक ट्रैक्टर पीछे की ओर पलट गया जिससे युवक स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गया। उसका सिर स्टीयरिंग और सीट दोनों के बीच पीस गया जिससे युवक की मौ/त हो गई, सिर का सारा हिस्सा बाहर की ओर आ गया , घटनास्थल पर ट्रैक्टर पलटते ही मौके पर खड़े युवकों में चीख पुकार मच गई। कड़ी मेहनत के बाद ट्रैक्टर को सीधा किया गया परंतु युवक को जैसे ही ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौ/त हो चुकी थी।
पुलिस जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान 22 वर्षीय निशु देशवाल निवासी गांव कुराड़ (पानीपत) के रूप में हुई। युवक की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, 6 महीने के बेटे का पिता था युवक, निशु दो भाइयों में से छोटा था, उसके पिता जसबीर खेतीबाड़ी करते हैं।
ALSO READ THIS- https://thesummernews.in/2-people-died-after-being-hit-by-a-train-near-village-khereka-railway-police-engaged-in-investigation/
