शिमला मॉल रोड पुलिस कन्ट्रोल रूम के सामने युवक की ह*त्या, हरियाणा का आरोपी फरार

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)– राजधानी शिमला के पॉश इलाके माल रोड में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने एक युवक की ह*त्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना देर रात 2 बजे की है। wake एंड bake रेस्टोरेंट में काम करने वाले मनीष को साथ ही अन्य कैफे जीरो डिग्री में काम करने वाले हरियाणा के सतेंद्र पाल ने तेज*धार हथि*यार से ह*मला कर दिया। युवक लहू*लुहान हालत में मदद के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचा,  जिसके बाद पुलिस ने युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया जहां पर उसकी मृ*त्यु हो गई और आरोपी फरार है।
युवक के परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की लगाई गुहार 
युवक की ह*त्या की जानकारी मिलने के बाद परिजन शिमला आईजीएमसी पहुंच गए हैं, जहां पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए आरोपी को शीघ्र पकड़ने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बिलखते हुए कहा कि शिमला माल रोड जहां पर 24 घंटे पुलिस रहती है,  वहां पर इस तरह की वार*दात कैसे हों गई और पुलिस कहां सोई हुई थी। आरोपी शिमला से चंडीगढ कैसे भाग गया। जब तक आरोपी को पकड़ा नही जाता वे यहीं डटे रहेंगे।
zero degree कैफे में काम करता था आरोपी युवक 
वहीं मामले को लेकर शिमला सदर थाने के एसएचओ धर्म सैन नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की धरपकड़ जुट गई है। आरोपी की लोकेशन चंडीगढ पाई गई, जिसके बाद पुलिस की दो टीमें चंडीगढ़ और सिरसा के लिए रवाना हो गई है और आज शाम तक आरोपी सलाखों कर पीछे होगा। जानकारी कर मुताबिक घटना रात दो बजे हुईं जब wake एंड bake रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक मनीष ने  zero degree कैफे में काम करने वाले हरियाणा सिरसा के रहने वाले आरोपी सतिंदर पाल को चोरी करते हुए देखा, जिसके बाद आरोपी ने तेज*धार हथि*यार से युवक पर ह*मला किया, जिसमें उसकी मृ*त्यु हो गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
शिमला पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल 
हालांकि घटना के बाद शिमला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए। रात को पुलिस का मॉल रोड पर पहरा रहता है, लेकिन  इतनी बड़ी घटना होने पर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी,जबकि पुलिस कन्ट्रोल रूम घटना स्थल के बिलकुल सामने है। युवक ने जान बचाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम का दरवाजा खटखटाया और शीशा तक फोड़ दिया जिसके बाद पुलिस जागी और युवक को आईजीएमसी ले गई, जहां पर युवक की मृ*त्यु हो गई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.