आम आदमी पार्टी को बैसाखी बनाकर इस्तेमाल कर रही कांग्रेस..दुष्यंत चौटाला

फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी है ।उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी कहती थी कि उनसे मजबूत कोई पार्टी नहीं है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी को बैसाखी के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। आम आदमी पार्टी का साथ यह साबित कर देता है कि कांग्रेस पार्टी के नाम का बुलबुला जो अब फट चुका है। जनता भी भलीभांति जानती है और वोट की चोट से जवाब देगी।
हरियाणा में बीजेपी के साथ गठबंधन पर दी प्रतिक्रिया 
फरीदाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने
लोकसभा चुनाव पर अपनी हरियाणा में बीजेपी के साथ गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज फरीदाबाद लोकसभा के तीन विधानसभा में जेजेपी पार्टी का कार्यक्रम हुआ है। भारतीय जनता पार्टी भी अपना काम कर रही है और जेजेपी पार्टी अपना कार्य कर रही है। अभी तक तो सरकार अच्छी चल रही है, अभी तक सरकार के साथ हैं। चुनाव लड़ने का फैसला एनडीए-एलाइंस के साथ बैठकर चर्चा होगी तब देखा जाएगा कि चुनाव कौन कहां से लड़ेगा।वहीं संगठन आगे बढ़ाने को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा हल्का कार्यकारिणी पूरा हो चुका है, अलग-अलग प्रकोष्ठ है उनकी कार्यकारिणी पुरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता फील्ड में निकालकर काम करेंगे और लोगों के घर-घर जाकर सरकार के अच्छे काम को गिनवाएगे।
14 फसलों पर MSP दे पंजाब सरकार 
वही हरियाणा के सभी बॉडर पर बैठे किसानों को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा पंजाब सरकार से निवेदन है जैसे हरियाणा में 14 फसलों पर MSP दिया जा रहा है,इस प्रकार से पंजाब सरकार को भी अपने यहां के किसानों को उनकी फसलों पर MSP देना चाहिए। जिससे इस तरह से किसान बॉर्डर पर आकर ना बैठे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.