मंडी:धर्मवीर (TSN)-भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का कहना है कि मंडी की मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह का नाम देश के अंतिम तीन सांसदों में शामिल है। मंडी की सांसद ही ढंग से अपनी सांसद निधि तक नहीं बांट पाई,ऐसे व्यक्ति से विकास की क्या ही उम्मीद की जा सकती है। यह बात उन्होंने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले छतरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
मां-बेटे ने रो-रोकर और जमकर कोसा था अपनी सरकार को
कंगना रनौत ने कहा कि प्रतिभा सिंह सांसद निधि तब भी नहीं बांट पाई जब मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को आपदा के समय में उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।मंडी ने ऐसी सांसद को चुन रखा है जो अपने संसदीय क्षेत्र में नजर ही नहीं आती। सांसद निधि का पैसा प्रतिभा सिंह ने कहां खर्च किया.इस बात को जानना और इसे लेकर प्रश्न खड़े करना हमारा काम है और हम इस काम को करते रहेंगे।कंगना ने कहा कि मंडी से कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर काफी समय पहले ही रो-रोकर आरोप लगा चुके हैं। माता और पुत्र इस बात को सरेआम स्वीकार चुके हैं कि सरकार में उनकी चल नहीं रही और उनके काम नहीं हो रहे हैं। दोनों ने अपनी ही सरकार को जमकर कोसा था। और तो और प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में यहां तक कह दिया था कि यह दोनों मोदी के सामने बेकार हैं और उनके सामने न तो ये सक्षम हैं और न ही इनकी औकात है। लेकिन आज यह दोनों फिर से कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हुए हैं। ऐसे लोगों के असली चेहरे को जनता जान चुकी है।
कांग्रेस प्रत्याशी को राजा बाबू कहकर किया संबोधित
कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी को राजा बाबू कहकर संबोधित करते हुए कहा कि खुद को सनातनी बताने वाले सीयापति हनुमानचंद्र की जय का नारा लगाते हैं।जवाहर लाल नेहरू को 25 वर्षों का कारावास बताते हैं और इंदिरा गांधी को देश की राष्ट्रपति बताते हैं।ऐसे लोगों को राजनीति में कोई काम नहीं और यह सिर्फ कार्टून नेटवर्क का हिस्सा है।
