प्रदेश में चारो लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत … ढालपुर में कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय रैली

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-देश की जनता ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया और हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा सीट पर भी भाजपा विजयी हुई है। ऐसे में देश जल्द दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनेगा और भारत के विकास को विकसित देशों की तर्ज पर पूरा किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों के विजयी होने पर ढालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक विजय रैली भी निकाली गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा कायम रहने पर उनका आभार भी जताया गया। इस विजय रैली में मंडी सदस्य क्षेत्र भाजपा के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।  वहीं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
देश की जनता ने फिर मोदी पर जताया विश्वास – गोविंद
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इस लोकसभा चुनाव में कई तरह की व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कांग्रेस के नेताओं के द्वारा की गई। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की टिप्पणियों में भरोसा नहीं रखते हैं और वह प्रदेश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी विकास देखना चाहते हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा सीटों में भाजपा के उम्मीदवारों को भारी बहुमत मिला है और देश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा सरकार बनने वाली है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब जल्द ही भारत को दुनिया के नंबर वन अर्थव्यवस्था भी बनाया जाएगा। वहीं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि एक समय लगा कि यह चुनाव काफी कठिन है और इस चुनाव में जीत पाना भी काफी मुश्किल होगा। लेकिन कार्यकर्ताओं ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और लगातार व ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करते रहे। इसका नतीजा यह निकला कि आज मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत विजयी हुई है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते उन्हें यह विजय मिल पाई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.