बांध से पानी छोड़ने की सूचना देने के लिए प्रशासन ने बनाए प्रधानों के व्हाट्सएप ग्रुप

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- मानसून सीजन में ऊपरी इलाकों के बांधों से पानी को छोड़ा जा रहा है जिसकी सूचना देने के लिए हमीरपुर प्रशासन ने पंचायत प्रधानों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। ऊपरी इलाकों से पानी छोड़ने के बाद हमीरपुर के नदी नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। पंचायत स्तर पर लोगों को सूचित करने के लिए पंचायत प्रधानों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं जिन पर प्रशासन की तरफ से समय-समय पर जानकारी तुरंत सांझा की जाती है, ताकि पंचायत प्रतिनिधि पंचायत के लोगों को नदी नालों से दूर रहने के लिए सचेत कर सकें।
मानसून सीजन में ऊपरी इलाकों के बांधों से छोड़ा जा रहा पानी
बरसात के इस मौसम में ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बादल फटने का क्रम भी जारी है। बादल फटने की वजह से पानी का बहाव नदी नालों में तेज हो जाता है। इसके साथ ही जहां पर ऊपरी इलाकों में डैम बनाए गए हैं वहां पर पानी का स्तर बढ़ने के बाद इस समय समय पर छोड़ा जाता है। पानी को भारी मात्रा में छोड़ने की वजह से निचले  क्षेत्र में बहने वाले नदी नालों में अचानक जलस्तर बढ़ रहा है। लोग किसी आपदा का शिकार ना हो इसके लिए प्रशासन ने सतर्कता अपने के लिए सूचित करने का एक माध्यम बनाया है।
फील्ड में भी तैनात किए गए हैं कर्मचारी-SDM
एडीएम हमीरपुर राहुल चौहान ने बताया कि प्रशासन की तरफ से पंचायत प्रधानों के ग्रुप बनाए गए हैं। समय-समय पर पानी छोड़ने की सूचना त्वरित प्रभाव से इन ग्रुप में डाल दी जाती है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी फील्ड में तैनात कर्मचारी लोगों को नदी नालों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में ऊपरी इलाकों के बांधों से पानी छोड़ने का क्रम जारी है। उन्होंने जिला के लोगों से भी नदी नालों से मानसून सीजन में दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.