Shimla,Sanju (TSN)–हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्पष्ट किया है कि उन्हें किसी भी प्रकार की मंत्री पद की लालसा नहीं है और वे अपनी मौजूदा भूमिका से पूरी तरह संतुष्ट हैं।यह टिप्पणी उन्होंने शनिवार को विधानसभा परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान मीडिया से बातचीत में की।
हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल में उनके शामिल होने की चर्चाएं तेज़ हो गई थीं।लेकिन पठानिया ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा,”मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाने में गर्व है और मैं इसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाता रहूंगा।”उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन पर कर्मचारियों की सराहना की और मानवता के प्रति उनके योगदान को सराहा।इसके साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सेना ने एक बार फिर देश को गौरवांवित किया है।
