/ Jul 15, 2026

मानवीय मूल्यों पर वैश्विक एकजुटता का पक्षधर भारत: अनुराग सिंह ठाकुर

Delhi, 23 October-भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर मानवीय मूल्यों और वैश्विक एकजुटता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की 151वीं सभा में भारतीय संसद का प्रतिनिधित्व करते हुए सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “भारत संकट के समय में भी मानवता, तटस्थता, निष्पक्षता और स्वतंत्रता जैसे मूल मानवीय सिद्धांतों के प्रति अडिग है।”

“संकट के समय में मानवीय मानदंडों का पालन और मानवीय कार्यों का समर्थन” विषय पर संबोधन देते हुए श्री ठाकुर ने 170 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष भारत की सभ्यतागत विरासत और मानवीय दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत की मानवीय भागीदारी संप्रभुता, अहस्तक्षेप और नैतिक जिम्मेदारी के सिद्धांतों से निर्देशित होती है।अनुराग ने बढ़ते वैश्विक संघर्षों, प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय ढांचे पर बढ़ते दबाव की पृष्ठभूमि में चेताया कि बहुपक्षीय सहयोग और मानवीय वित्त पोषण में गिरावट चिंता का विषय है। उन्होंने वैश्विक संस्थानों में व्यापक सुधार की मांग करते हुए कहा कि इन संस्थानों को “अधिक समावेशी और प्रतिनिधि” बनाया जाना चाहिए, ताकि वैश्विक दक्षिण की आवाज़ भी प्रभावी रूप से सुनी जा सके।

भारत के मानवीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि भारत ने 49 संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में 2 लाख से अधिक कर्मियों की सेवा दी है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने “वैक्सीन मैत्री” पहल के तहत 100 से अधिक देशों को 301 मिलियन से अधिक टीके भेजकर मानवता की सेवा की।उन्होंने “ऑपरेशन ब्रह्मा” (म्यांमार, 2025) और “ऑपरेशन सद्भाव” (पश्चिम एशिया) जैसी हालिया मानवीय कार्रवाइयों का भी उल्लेख किया, जो भारत की तत्परता और वैश्विक जिम्मेदारी की मिसाल हैं।

घरेलू स्तर पर अनुराग ठाकुर ने भारत के आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के 16,000 से अधिक प्रशिक्षित कर्मियों ने अब तक 1.59 लाख लोगों की जान बचाई और 8.64 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है।उन्होंने कहा कि भारत का दृष्टिकोण “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” केवल घरेलू नीति नहीं, बल्कि वैश्विक मानवीय सहयोग का आधार है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बने: वीरेश शांडिल्य

अंबाला-:विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश के सफाई कर्मचारी समाज की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक का निर्वहन करते हैं,इसलिए उनकी सुरक्षा,सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान शांडिल्य ने कहा कि...

अगस्त में हमीरपुर को मिलेगा 630 करोड़ का मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की कमी पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं,स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त महीने में करीब 630 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज,हमीरपुर...

कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा, चार्जशीट और जनसंपर्क अभियान के लिए दो समितियां गठित

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।पार्टी ने सरकार के खिलाफ तथ्यों और मुद्दों को संकलित करने के लिए एक चार्जशीट समिति तथा प्रदेशभर में जनसंपर्क और जन आंदोलन चलाने के उद्देश्य से दूसरी समिति का गठन किया है।चार्जशीट समिति में 13 वरिष्ठ...

18 जुलाई से हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा और इसके साथ ही कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।विभाग ने...

मानसून में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर सख्ती,15 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग बंद …धौलाधार ट्रेकिंग अब रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं

धर्मशाला/राहुल-:मानसून के दौरान पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने एडवेंचर स्पोर्ट्स और ट्रेकिंग गतिविधियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं।भारी बारिश,भूस्खलन और अचानक बढ़ते जलस्तर जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए कई साहसिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.