मंडी : धर्मवीर ( TSN)-प्रदेश में सरकार नाम की कोई भी चीज नहीं है। यहां सरेआम मा*फिया, गुं*डा व चि*ट्टा राज चला हुआ है। यह आरोप प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक ने लगाए हैं। राकेश जंवाल ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है दिनदहाड़े सरेआम ह*त्याएं हो रही है।
बीते रोज जोंगिंद्रनगर के ऐहजू में कॉलेज छात्रा के साथ पंजाब के तीन युवकों छीनाझपटी करने व उसे सड़क पर घसीटने का प्रयास किया, जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जंवाल ने कहा कि बिलासपुर के कोर्ट परिसर में गोली कांड होना, चंबा जिला में युवक के टुकड़े-टुकड़े कर श*व बोरी में डालकर नाले में फेंक देना जैसे घटनाओं से प्रतीत होता है कि हिमाचल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। दिन प्रतिदिन प्रदेश में चोरी-डकैती की घटनाएं बढ़ रही है, लेकिन सरकार इस पर ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित हुई है। राकेश जंवाल ने कहा की प्रदेश में गुंडा*राज, माफिया राज, चि*ट्टा राज सरेआम चल रहा है। आम जनता सहित छात्रों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो चुका है। हिमाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय राज्य है प्रदेश में इस तरह की घटनाएं देखने को नहीं मिलती थी लेकिन पिछले डेढ़ वर्षाे में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ी है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। राकेश जंवाल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
