/ Oct 17, 2026

हरियाणा पुलिस ने सड़क पर गलत लेन में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शुरू की मुहिम

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा पुलिस ने सड़क पर गलत लेन में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मुहिम  शुरू की है । गलत  लेन में पकड़े गए चालको के खिलाफ पुलिस चालान करेगी और केस दर्ज  भी करेगी ।
डीएसपी सोनू नरवाल ने बताया कि सड़को पर गलत लेन में चलने वाले बड़े वाहन अक्सर हा+दसों का कारण बनते है । बाइक और कार जैसे छोटे व्हीकल को क्रास करने में दिक्कत होती है । सड़क पर ट्रक और बस के लिए फर्स्ट लेन निर्धारित की गई है जबकि चालक थर्ड लेन में गाड़ी चलाते है । दूसरी ओर तीसरी लेन में ट्रक या बस होने के कारण छोटे वाहन जिग जेग चलते हुए ओवरटेक करते है जिससे दुर्घ+टना की आंशका बढ़ जाती है । डीएसपी नरवाल ने बताया कि सही लेन में वाहन चलाने के लिए ड्राइवरों को जागरूक किया जाता है , हाइवे पर पेट्रोलिंग करते हुए पुलिस टीम ट्रक चालको को अलर्ट करती और अनसुना करने वाले ड्राइवरों के चालान काटे जाते है ।
चालान की राशि का डिजिटल होगा भुगतान 
डीएसपी सोनू नरवाल ने बताया कि गलत  लेन ड्राइविंग रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने मुहिम शुरू की है और नियम तोड़ने वाले चालको के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है । पुलिस पहली बार 500 रुपए का चालान करती है दूसरी बार पकड़े जाने पर 6500 रुपए का चालान काटा जाता है और तीसरी बार गलती करने पर FIR  केस दर्ज किए जा रहे है । नरवाल ने बताया कि वाहन चालकों के लिए करनाल पुलिस ने चालान भुगतान की डिजिटल पेमेंट व्यवस्था शुरू की है । पड़ोसी राज्यों और दूर दराज के इलाकों के ड्राइवर पेटीएम के जरिए अपने चालान का भुगतान कर सकते है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.