करनाल :चन्द्रिका ( TSN)- करनाल के न्यायिक परिसर में वकीलों और न्यायाधीशों ने मिलकर लोहड़ी के त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस त्योहार पर पूरे करनाल बार के वकीलों और जजों ने एकत्रित होकर लोहड़ी जलाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया ।
बता दें कि लोहड़ी का त्यौहार करनाल कोर्ट में हर साल मनाया जाता है। करनाल बार के जिला प्रधान और वकीलों ने लोहड़ी की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम व भाईचारे का है और हम सभी को मिलकर हर साल इसे मनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में बार संघ के प्रधान संदीप चौधरी ने सभी आए हुए जजों का स्वागत किया। वकीलों ने कहा कि लोहड़ी के पर्व पर हमारे अंदर एक नई ऊर्जा और जोश का संचार होता है, जिसका हमें अच्छे कामों के लिए सदुपयोग करना चाहिए। लोहड़ी के पर्व को वकीलों एवं न्यायाधीशों ने आपस में मूंगफली, गजक, रेवड़ी व पकौड़े बांटकर मनाया और चुटकलों, शेयरों-शायरी व संगीत के साथ भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर भारी संख्या में वकील मौजूद रहे।
