गजब का कमाल! 106 साल की ‘उड़नपरी दादी’ ने मलेशिया में फिर रचा इतिहास, जीते 3 गोल्ड मेडल

चरखी दादरी (एकता): उम्र की इस दहलिज पर इस ‘दादी’ में खेलने का जज्बा इस कदर हावी है कि वह देश के लिए एक के बाद एक मेडल जीत रही हैं। सभी उनके करिश्में को सलाम कर रहे हैं। हरियाणा में ‘उड़नपरी दादी’ के नाम से मशहूर  106 साल की रामबाई ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। बता दें कि रामबाई ने मलेशिया में अपने सपने को पूरा किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार रामबाई ने चार मेडलों पर कब्जा करते हुए वर्ल्ड रिकार्ड बना डाला है। बता दें कि चरखी दादरी के गांव कादमा निवासी रामबाई उस समय सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने पिछले साल बेंगलुरु में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर की फर्राटा रेस 45.40 सेकंड में पूरी कर नया रिकॉर्ड कायम किया था।


मलेशिया में चमकाया देश का नाम

नेशनल रिकार्ड बनाने के बाद रामबाई ने अपने सपने को पूरा करने का सोचा। उन्होंने मलेशिया में अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। इतना ही नहीं मन में सपना ले पासपोर्ट भी बनवाया। मलेशिया में 16 व 17 सितंबर को हुई वर्ल्ड मास्टर चैंपियनशीप में पूरा हुआ। रामबाई ने रनिंग इवेंट में हिस्सा लेते हुए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता। जब वह जीतकर अपने गांव पहुंची तो सभी ने उन पर गर्व महसूस किया। इतना ही नहीं उनके आगे के भविष्य की भी कामना की। रामबाई के परिवार की चार पीढिय़ों ने भी पिछले साल कई मेडल जीते थे। अगर सरकार उनकी मदद करें तो नानी रामबाई विदेशी धरती पर देश के लिए मेडल जीतने का सिलसिला जारी रख सकती हैं। अब देखना होगा कि सरकार को क्या मंजूर है।


देहरादून में भी जीते चार मेडल  

रामबाई ने देहरादून में भी नेशनल एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद में भाग लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उन्होंने 2 मिनट से भी कम समय में रेस पूरी की थी।


जानिए क्या है दादी की ताकत का राज

रामबाई ने बताया कि उनके फिट रहने के पीछे कई कारण है। जो उन्होंने सबको बताए। वे फिट रहने के लिए रोजाना 5 किलोमीटर दौड़ती हैं। इसके अलावा शुद्ध शाकाहारी 250 ग्राम देसी घी और आधा किलो दही, घी का चूरमा, दिन में दो बार 500 मिलीलीटर दूध पीती हैं। नाश्ते में दूध के साथ फ्रूट्स भी खाती है। वे रात को जल्दी सोकर सुबह सूरज चढ़ने से पहले ही उठ कर सैर करती हैं। जिससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.