उत्तराखंड (एकता): उत्तरकाशी सुरंग से जिंदगी की जंग जीत घर लौटे झारखंड के 15 मजदूरों का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। सूत्रों के मुताबिक सभी मजदूरों का ‘ढोल और नगाड़ों’ के साथ स्वागत हुआ।
बता दें कि सभी विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मजदूरों सहित उनके परिवार के सदस्यों का स्वागत किया। उन्हें हवाई मार्ग से दिल्ली से रांची लाया गया। सरकार इन मजदूरों की पूरी मदद करेगी। रांची एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद मजदूरों को एक स्पेशल बस से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास ले जाया गया, जहां उन्होंने उनसे बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना।
मजदूरों ने सुरंग हादसे के बारे में सब कुछ बताया। उन्होंने बताया कि यह हमारे लिए दोबारा जन्म लेने जैसा है। वहीं मजदूरों का स्वागत करने एयरपोर्ट पर मौजूद भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है सभी मजदूर सही-सलामत अपने घर पहुंच गए। सिलक्यारा सुरंग ऑपरेशन की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय एजेंसियों को जाता है।
