मुंबई (एकता): रणबीर कपूर हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी फिल्म ‘एनिमल’ की ओपनिंग बेहद शानदार रही। लेकिन हाल ही में फिल्म के रिलीज होते ही मेकर्स को बड़ा झटका मिला है। सूत्रों के मुताबिक ‘एनिमल’ रिलीज के तुरंत बाद फिल्म HD प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है। लोग फ्री में फिल्म को डाउनलोड कर देख रहे हैं। जो कि फिल्म को आगे बढ़ने में काफी नुकसान पहुंचा सकता है। बताया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मूवी का ओपनिंग डे कलेक्शन इतना खास नहीं रहा। ‘एनिमल’ ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म के लिए फैंस का क्रेज इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है।

फिल्म ने की बंपर ओपनिंग
जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर के किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। वैसे तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि इस फिल्म ने भारत में 61 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली है।

जानें कैसे ऑनलाइन लीक हुई ‘एनिमल’
‘एनिमल’ सिनेमाघरों में खूब छाई हुई है, लेकिन इसी बीच खबर सामने आई कि फिल्म कई वेबसाइटों, टेलीग्राम चैनलों पर लीक हो गई है। फिल्म के ऑनलाइन वायरल होने का सिलसिला तेजी से बढ़ने लगा है। इतना ही नहीं 1 दिसंबर की दूसरी रिलीज, विक्की कौशल और मेघना गुलजार की ‘सैम बहादुर’ भी ऑनलाइन लीक हुई। बताया जा रहा है कि ‘सैम बहादुर’ रिलीज के 6 घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई।

वीकएंड पर और बढ़ेगा ‘एनिमल’ का कारोबार
बताया जा रहा है कि ‘एनिमल’ की लीक से फिल्म को कितना नुकसान हुआ है ये तो समय ही बताएगा। अब वीकएंड पर ‘एनिमल’ के कलेक्शन में कई गुना बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे कई सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। जो कि हर किसी को पसंद आ रही है।

