फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-संघ लोक सेवा आयेाग द्वारा मंगलवार को घोषित 2023 के परिणाम में सृष्टि मिश्रा ने कामयाबी का परचम लहराया। 8 से 10 घंटे तक नियमित पढ़ाई करके सृष्टि मिश्रा (22) यूपीएससी की परीक्षा में कामयाब हुई। सृष्टि यहां सेक्टर- 88 अमोलिक हाइट्स में अपनी मौसी सुनीता पांडेय के साथ रहकर यूपीएससी तैयारी करती थी. मूलरूप से यूपी के जौनपुर जिले की रहने वाली है। सृष्टि के पिता आदर्श कुमार मिश्रा विदेश मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर ब्राजील में तैनात हॅैं। तीन बहन भाईयों में सृष्टि सबसे बड़ी है। सृष्टि मिश्रा ने दूसरे प्रयास में 95वीं रैंक हासिल की है।
सृष्टि मिश्रा ने कहा कि यूपीएससी को अपना पूरा जीवन न समझे। यह केवल आपके जीवन का एक हिस्सा है। सृष्टि ने कहा कि जब आप गिरकर उठते हो तो ज़्यादा ऊंचाइयों तक पहुँचते हो। उन्होंने कहा कि उन्होंने यूपीएससी की पढ़ाई ग्रेजुएशन के साथ- साथ ही करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि वो और पूरा परिवार बेहद खुश है। सृष्टि मिश्रा का कहना है कि उन्हें सब लोग बहुत स्पोर्ट करते थे और सब कहा करते थे कि हो जाएगा टेंशन मत ले। बस इसी उम्मीद के चलते दूसरे प्रयास में ही उनका यूपीएससी क्लियर हो गया और उन्होंने 95वीं रैंक हासिल की। सफर मुश्किल था लेकिन सफल हो गयी तो अब सब अच्छा लग रहा है। मेरी मेहनत रंग लाई। सृष्टि मिश्रा की मौसी सुनीता पांडेय ने कहा कि सृष्टि ने मेहनत की इसलिए उसको फल मिला है।
