शिमला में नए साल का जश्न मनाने के लिए 48 घण्टों में पहुंचे 60 हज़ार वाहन…

शिमला, 27 दिसंबर ( TSN)-पहाड़ों की रानी शिमला पर्यटकों से गुलजार है। इसका सबसे बड़ा कारण है, एक को हाल ही में यहां पर हुई बर्फबारी और शिमला नगर निगम प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया विंटर कार्निवल। पर्यटकों में शिमला में आने का क्रेज इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 48 घंटे में शिमला में करीब 60000 वहां पहुंचे है,जिनमें से अधिकतर वहां पर्यटकों की ही है। लगभग 1 लाख शिमला पहुंचे हैं।
शिमला पुलिस ने नए साल के जश्न के लिए की तैयारी शुरू
शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट को संचालित करने के लिए एक प्लान बनाया गया है। ताकि सैलानियों को शिमला पहुंचने पर किसी तरह की परेशानियों से दो-चार ना होना पड़े। उन्होंने कहा कि नए साल को लेकर भी एक बैठक शिमला जिला के जिला उपयुक्त के साथ हो चुकी है जिसमें पुलिस प्रशासन के साथ सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि नए साल का जश्न मनाने शिमला पहुंचने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शिमला को पांच सेक्टर्स में बंटा
हाल ही में हुई बर्फबारी की वजह से शिमला का ऊपरी क्षेत्र से दुनिया से पूरी तरह से कर चुका था और प्रशासन की ओर से सड़कों को बहाल करने का काम अभी भी जारी है। मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी को लेकर फिर से अलर्ट जारी किया गया है। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला को 5 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही बहुत सारे ऐसे जगह भी आईडेंटिफाई किया जा चुके हैं जहां पर बर्फबारी के बाद सड़क मार्ग बंद हो जाता है या सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि काफी सालों बाद दिसंबर के महीने में बर्फबारी हुई है पुलिस प्रशासन की ओर से जितनी भी तैयारी की गई थी उसे अच्छे से एग्जीक्यूट किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों की जिओ मैपिंग भी की गई है जहां पर चैलेंजिंग पॉइंट है। बर्फबारी की वजह से जहां पर सड़क मार्ग बंद होते हैं तो उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल करने के लिए प्रशासन सक्षम है। इसके अलावा मशीनरी का इस्तेमाल करके भी सड़क मार्ग को बहाल किया जा रहा है।
सड़कों और फिसलन रोकने के लिए फेंकी जा रह रेत
पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि फागु, कुफरी, नारकंडा, चौपाल और खिड़की ऐसा एरिया है जहां पर सबसे ज्यादा चुनौतियां बर्फबारी के दौरान देखने को मिलती है। इन सभी क्षेत्रों में क्विक रिएक्शन टीम सभी जगह पर डेप्लॉय कर दी गई है। इसके अलावा अगर शिमला लोकल की बात की जाए तो यहां  संजौली, पंथाघाटी, ढली और माल रोड के आसपास भी मशीनों को तैनात कर दिया गया है इसके अलावा फिसलन भरी जगह पर रेत भी बिछाई जा रही है, ताकि पैदल चलने वालों को भी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.