शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- प्रदेश सरकार द्वारा एजेंसी अस्पताल से आठ ओपीडी को चमियाना सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बिना सुविधाओं के शुरू कर दिया है। चमियाना अस्पताल पहुंचने के लिए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस की सुविधा न होने से मरीज सोमवार को सुबह 4 किलोमीटर पैदल सफर तय कर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल जाने के लिए सड़क की हालत भी खस्ता है । सड़क पर गड्ढे पड़े है जिससे मरीजों की हालत और भी खराब हो रही है।
बस सुविधा न होने से 4 किलोमीटर पैदल चल कर पहुचे मरीज
भट्टाकुफर से अस्पताल तक सिंगल रोड होने के चलते जाम लग रहा है जिसमें एंबुलेंस तक फस रही है। सड़क भी कच्ची है । सोमवार को 300 मरीज अपना चेकअप करवाने के लिए चमियाना अस्पताल पहुंचे। बस की सुविधा न मिलने से मरीज खासे परेशान नजर आए और सरकार से बिना सुविधाओं के ओपीडी को यहां शिफ्ट करने के आरोप लगाए। अस्पताल में कैंटीन तक की भी सुविधा नहीं है जिसके चलते मरीज भूखे प्यासे वहां पर बैठे रहे यही नहीं टेस्ट की भी सुविधा अस्पताल में नहीं है.हमीरपुर के 62 वर्षीय प्यार सिंह ने कहा कि डिपार्टमेंट शिफ्ट करना बिलकुल गलत है.हम लोग 5 बजे से IGMC में बैठे रहे 10 बजे पता चला शिफ्ट हो गया है.यहाँ आये तो टेस्ट नहीं हो रहे नार्मल टेस्ट हो रहे सिर्फ और हमारे जैसे गरीब लोग यहाँ नहीं पहुंच सकते गाड़ियों बसों की सुविधा नहीं है.
लोगो का कहना है कि अमीर लोगों के लिए बना है अस्पताल
मंडी से आये लोगो ने कहा कि हमें तो पैदल आना पड़ा. टैक्सी वाले 400 रूपए एक तरफ के मांग रहे थे, गरीब का यहाँ तक पहुंचना मुश्किल है। समरहिल के रहने वाले सुरेन्द्र शर्मा ने कहा विभाग यहाँ शिफ्ट कर दिए यहाँ आना लोगों की मजबूरी है, लेकिन यहाँ कोई सुविधा नही मिल रही है। पहले टैक्सी का करते रहे वेट ज़ब टैक्सी नहीं आयी तो किसी से लिफ्ट लेकर अस्पताल पहुचे। रोड की हालत बहुत बुरी है ऐसे रोड में कैसे बसें चलेगी। लोगों ने सरकार से पहले यहां पर सुविधाएं देने की मांग की, उसके बाद यहां पर ओपीडी को शिफ्ट करने का आग्रह किया।
