मण्डी : धर्मवीर ( TSN)- समाज में बेटियों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओं अभियान चला रखा है। इस अभियान को और ज्यादा सार्थक बनाने के लिए मंडी जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर ’’देई’’ यानी डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव के नाम से एक मुहीम शुरू की है। प्रशासन की इस मुहीम का उद्देश्य मंडी जिले में लड़कियों और महिलाओं की स्थिति को सुधारना, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के अवसर प्रदान करना है। जिला में बीते साल जून 2023 में ही देई का शुभारंभ किया गया र्हैै, इस मुहीम के तहत जिला भर में उत्कृष्ट कार्य किए गए जिसके लिए जिला प्रशासन को प्रतिष्ठित गोल्डन स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
महिलाओं को अधिकारों और अवसरों के प्रति किया जागरूक
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन की इस मुहीम के तहत वर्ष 2023 में विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का संचालन किया गया, जिनमें लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और स्व-रोजगार के अवसर शामिल हैं। जिला प्रशासन मंडी के इस प्रयास को न केवल स्थानीय स्तर पर व्यापक समर्थन मिला, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी सराहना की गई है। इस पहल के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है और उन्हें अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक भी किया गया है। इस पहल के तहत जिला मंडी में विशेष रूप से मेंटरशिप कार्यक्रम, एक बूटा बेटी के नाम, किशोरियों की एक्सपोजर विजिट, उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं महिलाओं को पुरस्कृत करने सहित कई विशेष कार्य किए गए।
अजय बदरेल ने बताया कि अब देई पार्ट वन के सफल आयोजन के बाद जिला में इस वर्ष देई पार्ट टू अभियान को शुरू किया जाऐगा जिसमें करियर कांउसलिंग के साथ मेनेस्ट्रल हेल्थ को भी जोड़ा जाएगा और जिला की महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम से बहुत लोगों को लाभ हुआ और आज वह लोग अपने सपने को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की मदद का आभार जता रहे हैं। यह कार्यक्रम सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चलाया जा रहा है जिसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। स्कॉच अवार्ड स्वतंत्र संगठन स्कॉच फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिये अभिनव प्रयास करने वाले व्यक्तियों-संस्थानों-प्रतिष्ठा नों को विभिन्न श्रेणियों में दिया जाता है।
