प्रदेश रिसोर्स मोबिलाइज़ेशन सब-कमेटी की पहली बैठक में खुलासा…कर्ज़ के बोझ मे प्रदेश देशभर मे दूसरे नंबर पर.

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-आर्थिक तंगी से गुजर रही हिमाचल प्रदेश सरकार में प्रदेश के संसाधनों को जुटाने और लामबंद करने के लिए गठित रिसोर्स मोबिलाइजेशन सब- कमेटी की आज पहली बैठक प्रदेश सचिवालय शिमला में हुई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्री चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान और राजेश धर्मानी ने प्रदेश की तंग आर्थिक स्थिति से निपटने और संसाधनों के संगठन के लिए विस्तृत चर्चा की ।
प्रदेश में प्रति व्यक्ति एक लाख 16 हजार से अधिक लोन का आर्थीक बोझ
बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि प्रदेश में इस समय प्रत्येक व्यक्ति पर एक लाख 16 हजार 180 रुपये का कर्ज है। कर्ज़ के बोझ मे प्रदेश देश मे अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर है। और प्रदेश को प्राप्त सभी टैक्स की आय से अधिक खर्च पुराने कर्ज की किस्त और ब्याज चुकाने में  हो रहा है। ऐसे में सरकार की कोशिश है  कि अपने संसाधनों को बढ़ाने और संगठित करने की प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए एक पॉलिसी बनायी जाएगी ।  जिससे सरकार बेतरतीब खर्चों पर अंकुश लगा सके और भ्रष्टाचार को रोकने के प्रयास करें। राजेश धर्मानी ने बताया कि प्रदेश में 2006 के बाद अधिकारी स्तर की भर्तियों मे 62 % की बढ़ोतरी हुई है जबकि फील्ड में काम करने के लिए कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त नहीं है । ऐसे में विभागीय स्तर पर अधिकारियों की मोबिलाइजेशन की जा सकती है।  उन्होंने बताया कि क्योंकि प्रदेश आर्थिक तंगी में है इसलिए विभिन्न मुफ्त सेवाओं पर भी अंकुश लगाया  जा सकता है । ताकि जो समक्ष लोग है उनकी बजाय जरुरतमंदों को हर प्रकार का लाभ दिया जा सके।
 तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय  बजट को लेकर कहा कि हिमाचल की केंद्र के बजट से उम्मीदें थी लेकिन केंद्र ने बजट में झुनझुना ही थमाया है। केंद्र में बैसाखियों पर चल रही  सरकार को बचाने के लिए सहयोगी दलों के राज्यो की सरकारों को ही बजट दिया है जबकि हिमाचल की अनदेखी की गई। जबकि हिमाचल प्रदेश को केंद्र के बजट से काफी उम्मीदें थी खासकर आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है और आपदा राहत के लिए विशेष पैकेज कैसे बजट से उम्मीदें थी । इसके अलावा भानुपलली बिलासपुर रेलवे लाइन के लिए बजट में भी कोई प्रावधान नही। वही कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए भी प्रदेश सरकार पर ही वित्तिय बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में हिमाचल से मंत्री जगत प्रकाश नड्डा है वह भी हिमाचल को कुछ खास नहीं दिला पाये है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.