/ May 21, 2026

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई बड़ा विकास दिखाई नहीं देता। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, नीट परीक्षा विवाद, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार को घेरा।
कुमारी शैलजा ने कहा कि सिरसा सहित हरियाणा के कई जिलों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। लोगों को पीने के पानी और सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है।उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की हालत लगातार खराब हो रही है। कई स्कूलों में स्टाफ की कमी, जर्जर भवन और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार दोनों से वंचित किया जा रहा है।
नीट परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर कुमारी शैलजा ने कहा कि यह सरकार की बड़ी विफलता है। लाखों विद्यार्थियों ने मेहनत से तैयारी की, लेकिन परीक्षा प्रणाली की खामियों के कारण उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। उन्होंने कहा कि छात्रों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा पेपर लीक मामलों के लिए बदनाम था, अब पूरे देश में यही स्थिति बनती जा रही है। सरकार युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में असफल रही है।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महंगाई और बढ़ेगी। परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होंगी। केंद्र सरकार ने ईंधन संकट से निपटने के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और घर से काम करने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि केवल अपील करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। छोटे व्यापारी, मजदूर और किसान घर बैठकर काम नहीं कर सकते।उन्होंने कहा कि भारत के पास तेल आयात के कई विकल्प मौजूद हैं और सरकार को देशहित में फैसले लेने चाहिए। सरकार को अंतरराष्ट्रीय दबाव के बजाय देशवासियों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  की साइकिल यात्रा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा दिखावे की राजनीति कर रही है। जनता अब प्रचार नहीं बल्कि धरातल पर विकास चाहती है।सिरसा क्षेत्र में कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस गंभीर समस्या को स्वीकार करने तक को तैयार नहीं है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर हैं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा।
कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। महिलाओं और व्यापारियों में भय का माहौल है।मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार को पहले हरियाणा की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा संकट से जनता परेशान है तथा सरकार के पास भविष्य के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.