द्रंग के राजबन में बादल फटने की घटना के बाद 7 लोग अभी भी लापता, 3 की मौ*त

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी जिला के  द्रंग  के राजबन गांव में बादल फटने की घटना के बाद अभी भी 7 लोग लापता हैं। वीरवार दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद 2 और शवों व 2 घायलों को मलबे से निकाला गया है। बता दे कि बीती रात को चौहार घाटी के धमच्याण पंचायत के राजबन गांव में देर रात को बादल फटने से तीन रिहायशी मकान मलबे में समा गए है। घटना में तीन परिवारों के दस लोगों की दुखद मौ*त हो गई है।
हा*दसे  में घायल दो लोगों को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बादल फटने की घटना बुधवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे हुई है, जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। घटना का पता चलते ही जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन और कार्यकारी उपमंडलाधिकारी पधर भावना वर्मा मोके पर पहुंचे। जिला उपायुक्त की मौजूदगी में मलबे में दबे लोगों की तलाश को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और जिला रेस्क्यू दल दिन भर सर्च ऑपरेशन में डटे रहे।
तीन परिवारों के दस लोग बने अकाल मौ*त का ग्रास:
बादल फटने के बाद हुई तबाही की इस घटना में तीन परिवारों के 10 लोग अकाल मौत का ग्रास बन गए हैं। इन लोगों की पहचान सौजू राम (80) पुत्र वजीरू राम, चिंडी देवी(75) पत्नी सौजू राम, सोनम(23) पत्नी राम सिंह, मानवी (3 माह) पुत्री राम सिंह, अमन(9) पुत्र ज्ञान चंद,  आर्यन(8) पुत्र खेम सिंह, चौत्री देवी(90) पत्नी गोरखू राम, खुड़ी देवी( 46) पत्नी चंदन लाल, अनामिका (11) पुत्री शेष राम, हरदेव(30) पुत्र चमारू राम के रूप में हुई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सौजू राम, उनकी धर्मपत्नी चिंडी देवी और चौत्री देवी के शव ही अभी तक बरामद हो पाए हैं। जबकि अन्य शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने दिनभर संभाले रखा मोर्चा:
प्रशासन की ओर से सभी विभागों के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर मोर्चा संभाले हुए हैं। मृतकों के पोस्टमार्टम को लेकर मेडिकल की विशेष टीम मोर्चे पर जुटी हुई है।भारी बारिश से जानमाल के नुकसान के साथ साथ चार कारें भी बाढ़ में बह गई हैं। जिनमें एक कार राजबन और तीन कारें थलटूखोड़ में नाले का एकाएक जलस्तर बढ़ने से पानी के बहाव में बह गई। वहीं राजबन में एक गाय और तीन भेड़ बकरियां भी मलबे में दब गई हैं।साथ ही थलटूखोड में दो घराट बह गए है जबकि कई पुलों को नुलसान पहुँचा है। मूसलाधार बारिश से चौहारघाटी की लटराण और तरसवाण पंचायत में भी करोड़ों रुपये के नुकसान की सूचना है।डीसी मंडी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत मैन्युअल अनुसार मृतकों और पीड़ित परिवारों को रिलीफ फंड जारी किया जाएगा।वहीं खतरे की जद में आए अन्य परिवारों को ठहरने की व्यवस्था उपमंडल प्रशासन ने मिड्ल स्कूल ग्रामीण में की है। वहीं कार्यकारी एसडीएम भावना वर्मा ने बताया कि राजबन गांव के आसपास के मकानों को भी खतरा बना हुआ है। इन मकानों का एहतियातन खाली कराया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.