/ Aug 31, 2026

राजबन गांव में सर्च ऑपरेशन के छठे दिन 9वां श*व भी बरामद, अब अंतिम लापता की तलाश जारी

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-पधर उपमंडल के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत धमच्याण के राजबन गांव में जारी सर्च आपरेशन के 6ठें दिन  मंगलवार दोपहर को 9वां शव बरामद कर लिया गया है। अब अंतिम लापता की तलाश के लिए सर्च आपरेशन अभी भी जारी है। शव की पहचान 46 वर्षीय खुड्डी पत्नी चंदन लाल के रूप में हुई है। अब सिर्फ 30 वर्षीय हरदेव पुत्र भगत राम की तलाश करना बाकी है। एडीएम मंडी डा. मदन कुमार ने नौंवां शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जो अंतिम लापता बचा है उसकी तलाश के लिए सर्च आपरेशन जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अंतिम लापता की तलाश भी करके इस सर्च आपरेशन को विराम दे दिया जाएगा।

बादल फटने के कारण दब गए थे 10 लोग:

बता दें कि राजबन गांव में बीती 31 जुलाई की रात को बादल फटने की घटना में तीन घर चपेट में आ गए थे। इसमें दो घर पूरी तरह से दब गए थे जबकि तीसरे घर को भी भारी नुकसान पहुंचा था। इन तीन घरों के 12 लोग इसकी चपेट में आए थे जिनमें से 2 घायल थे जबकि 10 लापता हो गए थे। गांव तक मशीनरी को ले जा पाना संभव नहीं था तो प्रशासन ने अपने बचाव दलों और स्थानीय लोगों की मदद से यहां पर सर्च आपरेशन शुरू किया। आज इस सर्च ऑपरेशन के छठे दिन नौंवा शव बरामद हो गया है।

छठे दिन गांव पहुंची मशीन:

हा*दसे के छठे दिन कड़ी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन पोकलेन मशीन को गांव तक पहुंचा पाने में कामयाब हो पाया। क्योंकि गांव तक जाने वाली सड़क और अन्य रास्ते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे। ऐसे में मशीनरी ले जा पाना संभव नहीं था। लेकिन अब मशीन के पहुंचने के बाद इसकी मदद से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन और उपमंडलीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर शुरू से ही डटी हुई है। पहले डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने खुद मोर्चा संभाला और उसके बाद एडीएम मंडी डा. मदन कुमार मौके पर मौजूद रहे। कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार पधर भावना घटनास्थल पर लगातार डटी हुई हैं। बीते तीन दिनों से प्रशासन की तरफ से जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा ने मोर्चा संभाला हुआ है। इसके अलावा नायब तसीहलदार, कानूनगो और पटवारी सहित पंचायत प्रतिनिधि और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित राहत एवं बचाव टीमें दिन रात इस कार्य में जुटी हुई हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.