/ May 21, 2026

दुष्यंत चौटाला ने नायब सैनी को बताया यू-टर्न सीएम.. बोले धरातल पर कोई सुधार नहीं

चंडीगढ़, 9 अगस्त: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि सीएम नायब सैनी यू-टर्न सीएम के साथ-साथ केवल झूठी घोषणाएं करने तक सीमित रहने वाले सीएम भी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की बात केवल घोषणा ही है, क्योंकि इसमें शामिल नारियल और जूट जैसी फसलें हरियाणा में होती ही नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी घोषणाएं करके वाहवाही लूटने की कोशिश में लगी हुई है। वे वीरवार को उचाना के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में उत्पादन नहीं होने वाली जूट, नारियल जैसी फसलों पर एमएसपी की घोषणा करने से पहले सीएम को लिस्ट देखनी चाहिए थी कि इससे हरियाणा के किसानों को क्या फायदा होगा ? उन्होंने पूछा कि हरियाणा में नारियल का उत्पादन कहां होता है और क्या इसका आंकड़ा सरकार के पास है ? दुष्यंत चौटाला ने कहा कि  90 प्रतिशत नारियल का केरल, तमिलनाडु, गोवा और जूट का बंगाल उड़ीसा में उत्पादन होता है। इसी तरह हरियाणा का मौसम दालों के उत्पादन के लिए उचित नहीं है। ऐसे में इन फसलों की एमएसपी की घोषणा करने से बेहतर जो फसलें हरियाणा में होती है, उन पर एमएसपी लागू करना चाहिए था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें लगता है कि हरियाणा की धरती पर नारियल और जूट उगाने की योजना बनाने वाले सीएम को कृषि का ज्ञान कम है।
पहलवान विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजना चाहिए
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ओलंपिक से पहलवान विनेश फोगाट का डिसक्वालिफाई होने से पूरा भारत दुखी है क्योंकि देश एक मेडल से चूक गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सिल्वर मेडल के बराबर की इनाम राशि विनेश को देने की घोषणा काफी नहीं है इसलिए सभी 90 विधायकों को मिलकर विनेश को राज्यसभा सांसद के तौर पर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में भेजना चाहिए ताकि हरियाणा, महिलाओं और खिलाड़ियों का सम्मान बढ़े।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम को ढकोसला बताया और कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कितने किसानों की जमीन लूटी और उद्योगों पलायन करवाकर कितने युवाओं को बेरोजगार किया ? ये पहले जनता को बताएं। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि उचाना के विकास के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.