/ Jun 14, 2026

जान जोखिम में डाल रज्जु मार्ग से गिरी नदी पार करते हैं लोग

सिरमौर, सतीश शर्मा ( TSN)– सिरमौर जिला में उप मंडल संगड़ाह के तहत आने वाले गांव सियूं गांव के लोगों की बरसात के दौरान मुश्किलें बढ़ जाती है। दरसल यहां लोगों को गिरी नदी पार करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इस समस्या से यहां के लोग पिछले कई दशकों से जूझ रहे है। बरसात में जान जोखिम में डालकर गिरी नदी को पार करते है।
बरसात में बढ़ जाती भी सियूँ गाँव के लोगो की परेशानियां
बरसात के दौरान यहां लोग रज्जू मार्ग के जरिए उफनती गिरी नदी को पार करते हैं रज्जु मार्ग की भी हालत सही नहीं है ऐसे में गिरी नदी को पार करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है लोगों का कहना है कि यहां पर प्रशासन द्वारा कोई अतिरिक्त व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि लोग आसानी से गिरी नदी को पार कर सके। लोगों ने बताया कि रोजाना यहां सैकड़ो लोग जान जोखिम में डालकर बरसात के दौरान गिरी नदी को पार करते हैं जबकि ऑन होने की यहां हमेशा ही संभावनाए बनी रहती है और कई लोग अपनी जानें भी गवां चुके है।
नदी पर बने रज्जू मार्ग के स्थान पर झूला पुल बनाने की मांग
 स्थानीय लोगों का कहना है कि खासकर यहां तो रोजाना स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी झीनी पड़ती है और स्कूली बच्चे भी इसी रज्जू मार्ग से गिरी नदी को पार करते हैं लोगों का कहना है कि प्रशासन और सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द यहां कोई ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि आसानी से गिरी नदी को पार किया जा सके।  दरसल यह गांव श्री रेणुका बांध परियोजना के डूब क्षेत्र में आता है लिहाजा यहाँ विकास कार्यो पर रोक लगी हुई है। अब देखना होंगा की लोगो की समस्या को लेकर अब प्रशासन कोई कार्रवाई अमल में लाता है या नही।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.