/ Jul 08, 2026

डमरोली में डीसी, एसपी ने लिया स्थिति का जायजा.. आज शाम तक सड़क बहाल करने के दिए निर्देश

शिमला,संजु चौधरी ( TSN)- उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने आज तकलेच पंचायत के अंतर्गत डमरोली में गत रात्रि बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि बादल फटने से मानवीय क्षति नहीं हुई है। बादल फटने से कुछ बगीचों को नुकसान हुआ है, जिसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए है ताकि उन्हें राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मौके पर सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है ताकि यातायात, पानी  एवं बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा सके।उन्होंने कहा कि बीती रात बादल फटने से तकलेच रामपुर मार्ग खोल्टी नाला के पास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।  इसके अलावा तकलेच सड़क के देवीधार के पास छोटा पुल, चिखरी नाले के पास कलबट और डमराली के पास कलबट नाला भारी मलबे के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
उपायुक्त अनुपम कश्यप  ने लोक निर्माण विभाग को आज शाम तक सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय जनता को आवागमन में असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली बहाल की जा चुकी है । उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की कुछ योजनाओं को भी नुकसान हुआ है जिसकी बहाली के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर डीसी एसपी ने स्थानीय लोगों से हादसे से संबंधित जानकारी भी हासिल की तथा लोगों की समस्याओं को सुना। मौके पर उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर, विभागीय अधिकारीगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.