सिरमौर, सतीश शर्मा ( TSN)– सिरमौर जिला में उप मंडल संगड़ाह के तहत आने वाले गांव सियूं गांव के लोगों की बरसात के दौरान मुश्किलें बढ़ जाती है। दरसल यहां लोगों को गिरी नदी पार करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इस समस्या से यहां के लोग पिछले कई दशकों से जूझ रहे है। बरसात में जान जोखिम में डालकर गिरी नदी को पार करते है।
बरसात में बढ़ जाती भी सियूँ गाँव के लोगो की परेशानियां
बरसात के दौरान यहां लोग रज्जू मार्ग के जरिए उफनती गिरी नदी को पार करते हैं रज्जु मार्ग की भी हालत सही नहीं है ऐसे में गिरी नदी को पार करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है लोगों का कहना है कि यहां पर प्रशासन द्वारा कोई अतिरिक्त व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि लोग आसानी से गिरी नदी को पार कर सके। लोगों ने बताया कि रोजाना यहां सैकड़ो लोग जान जोखिम में डालकर बरसात के दौरान गिरी नदी को पार करते हैं जबकि ऑन होने की यहां हमेशा ही संभावनाए बनी रहती है और कई लोग अपनी जानें भी गवां चुके है।
नदी पर बने रज्जू मार्ग के स्थान पर झूला पुल बनाने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि खासकर यहां तो रोजाना स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी झीनी पड़ती है और स्कूली बच्चे भी इसी रज्जू मार्ग से गिरी नदी को पार करते हैं लोगों का कहना है कि प्रशासन और सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द यहां कोई ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि आसानी से गिरी नदी को पार किया जा सके। दरसल यह गांव श्री रेणुका बांध परियोजना के डूब क्षेत्र में आता है लिहाजा यहाँ विकास कार्यो पर रोक लगी हुई है। अब देखना होंगा की लोगो की समस्या को लेकर अब प्रशासन कोई कार्रवाई अमल में लाता है या नही।
