करीब 8 दशकों मंडी जनपद पधारे बरनाग ऋषि, दिल्ली की परेड में भी शिरकत कर चुके हैं ये ऋषि

मंडी, 21 अगस्त ( TSN)-इलाका द्रंग की सनोर घाटी के प्रसिद्ध देवता ऋषि बरनाग करीब 8 दशकों के लंबे अंतराल के बाद मंडी जनपद पधारे हैं। इस दौरान देवता के साथ करीब एक हजार से ज्यादा भक्त भी ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते गाते हुए मंडी शहर पहुंचे । बरनाग ऋषि के  आगमन से भादो के काले मास में छोटी काशी मंडी देवमई नजारा देखने को मिला।
भाद्रपद के काले महीने में बरनाग ऋषि के आगम ने देव मई हो गई छोटी काशी मंडी
बरनाग देवता अपने स्थान सनोड़ से गाड़ी के माध्यम से मंडी तक आए और इसके बाद माता भीमाकाली मंदिर से राज माधव राय मंदिर तक पैदल यात्रा कर पहुंचे। देवता के इतने लंबे अंतराल के बाद शहर पहुंचने पर आम लोगों के साथ कई संस्थाओं ने भी देवता का स्वागत किया। राज माधव राय मंदिर पहुंचने पर देवता बरनाग ऋषि का स्वागत सर्व देवता समिति मंडी व माधव राय मंदिर के पुजारी ने फूल मालाओं और धूप दीप के साथ किया। जानकारी के अनुसार देवता किसी भक्त के बुलावे पर मेहमान नवाजी के लिए मंडी शहर में पधारे हैं जिनके दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लग गया। इस मौके पर सर्व देवता समिति के जिला अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने बताया कि बरनाग ऋषि प्राचीन देवताओं में से एक है और 1945 के बाद इन्होंने आज दिन तक शिवरात्रि में शिरकत नहीं की है। ऋषि बरनाग का राजपरिवार के साथ गहरा नाता रहा है और शिवरात्रि की जलेब में यह देवता राजमाधव राय की पालकी के साथ चलते थे।

 पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के आग्रह पर परेड़ में शामिल होने के लिए पहंचे थे दिल्ली
वहीं देवता के गुर नितिन ठाकुर ने बताया कि बरनाग ऋषि को भगवान शेषनाग जी का अवतार माना गया है। यह बीमारियों से मुक्ति दिलाने वाले और बिजली बादल के देवता माने गए हैं। उन्होंने बताया कि यह पराशर ऋषि के कटवाल भी हैं और हर वर्ष सरानाहुली के दौरान पराशर मेले में शिरकत करते हैं। उन्होंने बताया कि देवता मंडी शिवरात्रि में भी शिरकत करते थे लेकिन राजाओं के राज समाप्त होने के बाद वह मंडी शिवरात्रि मेले में नहीं आए हैं। आज देवता अपने भक्त के बुलावे पर मंडी शहर में आए हैं और फिर अपने स्थान के लिए लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि बरनाग ऋषि 1954 में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के आग्रह पर दिल्ली में परेड में भी शामिल हो चुके हैं। उस समय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा देवता को सम्मानित भी किया गया था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.