/ Jul 09, 2026

दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस के अमित सिहाग को बताया ससुरालिया विधायक..डबवाली से जीत का दावा

सिरसा, 4 सितम्बर : डबवाली से कांग्रेस के मौजूदा विधायक अमित सिहाग ससुरालिया विधायक बनकर रह गए हैं यह कहना है जेजेपी के प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का। दिग्विजय चौटाला रोड शो के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इससे पहले जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आज जेजेपी के प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला के समर्थन में डबवाली हलके के विभिन्न गांवों में भव्य रोड शो निकाला। बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला के नेतृत्व में निकला यह रोड शो डबवाली हलके के गांव घुकांवली से शुरू हुआ और विभिन्न गावों से होते हुए गॉव मलिकपुरा में संपन्न हुआ।
जेजेपी एएसपी गठबंधन प्रदेश का उज्जवल भविष्य 
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि वे डबवाली हलके से जेजेपी प्रत्याशी के तौर पर आगामी 10 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रदेश में हुए गठबंधनों को लेकर उन्होंने कहा कि बसपा और इनेलो बीता हुआ कल हैं और जेजेपी एएसपी गठबंधन प्रदेश का उज्जवल भविष्य हैं। वहीं कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस तो उनसे डर कर जुगत करने में लगी है।
जेजेपी की ओर से टिकटो की आज हो सकती है घोषणा 
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सर्वप्रथम डबवाली की सीट जीतकर वे दुष्यंत चौटाला की झोली में डालेंगे। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी की ओर से टिकटो की अनाउंस आज कर दी जाएगी। वहीं बीजेपी से गठबंधन से हुए नुकसान के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने कहां की वह नुकसान लोकसभा चुनाव तक था। वही डबवाली से मौजूदा कांग्रेस के विधायक अमित सिहाग पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक सिर्फ ससुराललिया विधायक ही बनकर रह गए हैं। अमित सिहाग ने कोई भी डबवाली में विकास कार्य नहीं करवाए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.