/ Aug 31, 2026

नागरिक अस्पताल में एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी टेस्ट की सुविधाएं

जींद, 4 सितंबर – जींद के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों के सभी तरह के टैस्ट एक ही छत के नीचे हो पाएंगे। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में मौजूद प्रयोगशाला नागरिक अस्पताल (लैब) का विस्तार किया जा रहा है। हालांकि लैब में इस समय बीमारियों से संबंधित टैस्ट किए जा रहे हैं जबकि एचआईवी, टीवी, मलेरिया टेस्ट के लिए अलग-अलग जगहों पर हो रहे हैं। जिससे इन बीमारियों से संबंधित मरीजों व तीमारदारों को अलग-अलग जगहों पर जाकर टैस्ट करवाने पड़ रहे हैं। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब एक ही छत के नीचे टेस्ट होने से मरीजों को फायदा होगा। इसके अलावा लैब का नाम भी अब डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी हो जाएगा।
इस समय अलग-अलग जगहों पर होते हैं टैस्ट
जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल 200 बैड का है। 100 बैड पुरानी बिल्डिंग में और 100 बैड नई बिल्डिंग में हैं। प्रतिदिन लैब में 600 से 700 टैस्ट अलग-अलग बीमारियों को लेकर किए जाते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फील्ड से लिए गए सैंपलों की जांच भी लैब में की जाती है। वहीं नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच को लेकर चिकित्सकों द्वारा जो टैस्ट लिखे जाते हैं, उनके टैस्ट पुरानी बिल्डिंग स्थित लैब में किए जाते हैं। जबकि एचआईवी, टीबी टैस्ट के लिए सीएमओ कार्यालय के सामने मौजूद बिल्डिंगों में जाना पड़ता हैं। वहीं मलेरिया टैस्ट के लिए भी पुरानी बिल्डिंग में इमरजेंसी के पास ही अलग से कमरा बनाया गया है। ऐसे में टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को अलग-अलग जगहों पर जाने से समय और आवागमन दोनों ही लगते हैं।
अब लैब का होगा विस्तार, टैस्टों के लिए बनेंगे अलग केबिन
नागरिक अस्पताल में लोगों को एक जगह ही सभी टैस्ट हों, इसे लेकर सीएमओ डा. गोपाल गोयल, लैब अधिकारी डा. अजय चालिया, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला सहित अन्य चिकित्सकों ने मंथन किया। इस मंथन में यह बात निकल कर सामने आई कि मलेरिया, एचआईवी व टीबी के टैस्ट भी एक ही लैब में एक जगह किए जाएं। जिसके लिए लैब का विस्तार हो। लैब के साथ लगते कमरों को लैब में मिलाया जाए और यहां केबिन सिस्टम के माध्यम से लोगों के टैस्ट किए जाएं और यहीं से ही लोगों को रिपोर्ट उपलब्ध हो। इस कार्ययोजना पर तुरंत प्रभाव से कार्य शुरू करते हुए लैब विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है।
एक ही जगह होंगे सभी टेस्ट : डा. अजय चालिया
नागरिक अस्पताल लैब प्रभारी डॉ. अजय चालिया ने बताया कि लैब के विस्तार कार्य को शुरू कर दिया गया है। लैब विस्तार के लिए पीछे मलेरिया टेस्ट का कमरा, कोविड टेस्ट रूम को लैब से मिलाया जाएगा। जिससे लैब को अतिरिक्त जगह मिल जाएगी। एचआईवी, मलेरिया व टीबी के टेस्ट एक जगह मिलने से लोगों को लाभ होगा। आगामी एक सप्ताह में विस्तार कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.