/ May 20, 2026

न किया प्रचार और न ही मांगे वोट…फिर भी पंचायत का चुनाव जीत गई कौशल्या देवी

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-पति की मौ.त के बाद खाली हुई सीट पर पत्नी ने कुछ इस तरह से जीत दर्ज की कि मिसाल बन गई। मामला मंडी जिला के बालीचौकी उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत थाटा का है। यहां उपप्रधान पद के लिए जनता की उम्मीदवार कौशल्या देवी ने बीना किसी प्रचार के और बीना वोट मांगे पंचायत चुनावों में जीत हासिल की है।
दरअसल कौशल्या देवी के पति दीपक कुमार का कुछ महीने पहले आकस्मिक निधन हो गया था। इस कारण उपप्रधान का पद खाली हो गया था। जब उपचुनाव की अधिसूचना जारी हुई तो जनता ने स्वर्गीय दीपक कुमार की पत्नी कौशल्या देवी को इसी पद पर चुनने का मन बना लिया। हालांकि कौशल्या देवी चुनाव लड़ने के मूड़ में नहीं थी लेकिन जनता के दबाव के चलते उन्हें नामांकन भरना पड़ा।
पति स्वर्गीय दीपक कुमार जनता के दिलों पर छोड़ गए थे अमिट छाप
बताया जा रहा है कि स्वर्गीय दीपक कुमार जनता के दिलों पर अपने काम की कुछ ऐसी अमिट छाप छोड़ गए थे कि लोग उनकी धर्मपत्नी को अब उनके स्थान पर देखना चाहते थे। इसी कारण कौशल्या देवी से नामांकन भरवाया गया। कौशल्या के साथ तीन पुरूष उम्मीदवार भी मैदान में थे। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कौशल्या किसी के पास वोट मांगने नहीं गई और अपने घरेलू कार्यों में ही व्यस्त रही। पिछले कल वोटिंग हुई तो जनता ने अपना जनमत सुना दिया। घर पर अपने कार्यों में व्यस्त कौशल्या को जनता से ही पता चला कि उनकी जीत हो चुकी है। इसके बाद वह मतगणना केंद्र पहुंची और अपना प्रमाण पत्र हासिल किया। कौशल्या देवी को बिना प्रचार से ही 357 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी खेम राज को 193, कृष्ण को 158 और खेमराज को 17 मत पड़े। वहीं, नवनिर्वाचित उपप्रधान कौशल्या देवी ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी, लेकिन लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसीलिए चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि वह अपने पति के बताए मार्ग पर ही जनता की सेवा करने का प्रयास करेंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.