रवि शंकर प्रसाद ने कुमारी शैलजा को लेकर भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना..राहुल गांधी पर भी कसा तंज

रोहतक, 2 अक्टूबर – पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को कौन समझाए वह गोहाना की जलेबियो की अमेरिका में फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो राहुल गांधी हरियाणा में गारंटी देने  की बात करते हैं, वह पहले हिमाचल में सरकार की वित्तीय स्थिति खराब होने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर राहुल गांधी स्थिति को स्पष्ट करें जबकि भाजपा ने भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लैंड डील का पुराना संबंध है कांग्रेस में जमीन घोटाले होते थे जबकि भाजपा ने आईटी सेक्टर मॉडल पेश किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद आज रोहतक में पहुंचे थे।
राहुल गांधी RSS पर संयम से दे ब्यान
तीन दिन पहले सोनीपत के गोहाना में पहुंचे राहुल गांधी ने वहां की फेमस  जलेबियां को लेकर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जलेबियां की फैक्ट्री अमेरिका में लगाना चाहते हैं.अब उन्हें कौन समझाए की जलेबी कढ़ाई में बनाई जाती है न की किसी फैक्ट्री में। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इंदिरा गांधी,राजीव गांधी और राहुल गांधी RSS  को लेकर टिप्पणी करते हैं जो गलत है। रवि पर शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा में महिलाओं को कांग्रेस छलने का और धोखा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो वादे कर रही है और जहां पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है वहां पर उन वादों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी ₹1500 महीना महिलाओं को देने की बात कही गई थी लेकिन वहां वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो गई कि मुख्यमंत्री को खुद सामने आकर कर्मचारियों को दो महीने बाद सैलरी देने की बात कही थी।
भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा के बीच मनभेद 
रविशंकर  प्रसाद ने कहा कि भाजपा के 10 साल और कांग्रेस के 10 साल को जांच कर ही लोग वोट दें. कांग्रेस ने 10 साल में जमीन घोटाला किया तो भारतीय जनता पार्टी ने देश में आईटी मॉडल सेट किया। उन्होंने गुरुग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि गुरुग्राम आईटी सेक्टर महारत हासिल किए हुए हैं। रवि शंकर प्रसाद ने अग्नि वीर को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.उन्होंने कहा कि अग्नि वीर काफी बुद्धिजीवों से विचार विमर्श करके बनाई गई है,इसका ।परिणाम यह हुआ कि युवक युवतियों अब मेहनत करने लगे हैं. उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने 83000 नौकरी पर्ची और खर्ची से दी थी.जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 160000 नौकरियां ईमानदारी से भर्ती हुई है,इसलिए लोग वोट करते वक्त इस बात को ध्यान में रखें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शैलजा को कम से कम वरिष्ठता के आधार पर ध्यान में कांग्रेस रखना चाहिए था, राहुल गांधी को स्टेज पर नहीं बल्कि बंद कमरे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शैलजा के हाथ मिलवाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि उनके हाथ मिले हैं लेकिन दिल नहीं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पांच वर्षों में सरकारी सीबीएसई स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र, शिक्षा सुधारों को मिली नई गति

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था को इतना सशक्त बनाना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूलों पर...

228 करोड़ से सुधरेगा झलोगी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे, एनएचएआई ने शुरू करवाया काम

मंडी,धर्मवीर-:चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का मंडी से कुल्लू तक का अधिकतर भाग गत वर्ष की बरसात में बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ था।ब्यास नदी के कटाव और भूस्खलन से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एनएचएआई ने झलोगी से कुल्लू तक सड़क सुरक्षा एवं संरक्षण कार्य शुरू कर दिया है।228.75 करोड़ रुपये की लागत वाली इस...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

शिमला/संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।...

हमीरपुर के दो डेयरी किसानों ने रचा इतिहास, हिसार स्पर्म स्टेशन के लिए जर्सी बछड़ा और मुर्रा भैंसा चयनित

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दो प्रगतिशील डेयरी किसानों ने अपनी मेहनत और वैज्ञानिक पशुपालन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।जिले के लंबलू निवासी विशाल भारद्वाज और गांव री के अश्विनी शर्मा के पशुओं का चयन हरियाणा के हिसार स्थित स्पर्म स्टेशन एवं रिसर्च सेंटर द्वारा उन्नत नस्ल सुधार और नस्ल...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई।सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का बहाव अचानक कई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.