/ Jul 09, 2026

हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू..सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की मतगणना

चंडीगढ़, 7 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  पंकज अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव- 2024 के लिए मतगणना 8 अक्तूबर, 2024 को सुबह 8 बजे शुरू होगी। प्रदेश के 22 जिलों में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद बनाएं गए है। इसमें बादशापुर, गुरूग्राम तथा पटौदी विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र तथा बाकी 87 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। जहां पर मतगणना होगी। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 90 मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई।
मतगणना शुरू होने से खत्म होने तक सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
 पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। 93 मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की 30 कम्पनियां लगाई गई है। मतगणना केंद्रों को तीन स्तर की सुरक्षा घेरे में रखा गया है। सबसे अंदरूनी सुरक्षा घेरे में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उसके बाद राज्य आर्म्ड पुलिस तथा सबसे बाहरी दायरे में जिला पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। प्रदेश भर में स्थापित किए गए मतगणना केन्द्रों पर लगभग 12 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में पर्याप्त संख्या में नाके लगाए गए हैं। मतगणना के लिए स्थापित किए गए 90 स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है ताकि प्रत्येक गतिविधि पर बारिकी से नजर रखी जा सके। यहां पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार से लेकर पूरे मतगणना केंद्र परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि मतगणना संबंधी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
मतगणना की तैयारियों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त/जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की गई और दिशा निर्देश दिए गए कि 8 अक्तूबर को होने वाली मतगणना सुव्यवस्थित ढंग से करवाई जाए।उन्होंने बताया कि 8 अक्तूबर को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले 8 बजे पोस्टल बैलेट और इसके आधे घंटेे बाद ईवीएम की मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना के हर राउंड की सटीक जानकारी समय पर अपलोड की जाए। मतगणना के दिन, उम्मीदवारों/ उनके अधिकृत प्रतिनिधियों, आरओ/एआरओ और ईसीआई पर्यवेक्षक की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के तहत स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। इसके अलावा, मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
मतगणना से संबंधित  जानकारी या शिकायत के लिए इन नंबर पर करें सम्पर्क 
इस दौरान मतगणना केन्द्रों में और उसके आस पास केवल  प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। आमजन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि मतगणना क्षेत्र के आस-पास भीड़ न करे, बल्कि घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन चुनाव आयोग की वेबसाइट http://results.eic.in/  पर जाना होगा। इसके अतिरिक्त, वोटर हेल्पलाइन ऐप पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए मतगणना केंद्रों पर मीडिया के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है, ताकि वे वहां से परिणाम की नवीनतम जानकारी हासिल कर सकें। मतगणना केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके अलावा, मतगणना से सम्बंधित सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह न फैले। मतगणना से संबंधित किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 0172-1950, कंट्रोल रूम टेलीफोन 0172-2701362 पर संपर्क किया जा सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.