/ Jul 08, 2026

मंडी में भूंकप से बचने का किया जा रहा जुगाड़, 26 सरकारी भवनों की होगी रेट्रोफिटिंग

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-जब भी हम भूंकप का नाम सुनते हैं तो हरकिसी  के दिमाग  में विनाशकारी तस्वीर अपने आप ही घुमने लगती है। प्रदेश का मंडी जिला भी भूंकप के लिहाज  से जोन नंबर 5 में आता है और यहां भी भूंकप से ज्यादा नुक्सान होने का खतरा बना रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंडी जिला प्रशासन ने अब ऐसी तकनीकों पर काम करना शुरू कर दिया है जो भूकंपरोधी हों और यदि तेज गति से भी भूंकप आ जाए तो कम से कम नुक्सान झेलना पड़े। जिला में प्रशासन ने पहले करते हुए सरकारी भवनों को सुरक्षित करना शुरू कर दिया गया है। मंडी जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भवनों को यह सुरक्षा रेट्रोफिटिंग के जरिए दी जाएगी।
पहले से बने सरकारी भवनों की होगी रेट्रोफिटिंग
 बता दें कि कुछ समय पहले आइआइटी रोपड़ ने मंडी जिला के सरकारी भवनों का सर्वे किया था जिसके बाद प्रशासन ने 26 सरकारी भवनों की रेट्रोफिटिंग करवाने का निर्णय लिया है। आइआइटी रोपड़ और आइआइटी मंडी के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित भवनों के निर्माण पर ध्यान दिया जा रहा है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि इन सरकारी भवनों की रेट्रोफिटिंग का प्रस्ताव स्टेट डिजास्टर मेनेजमेंट अथॉरिटी को भेज दिया गया है,जहां से अनुमति का इंतजार है। इन भवनों में डीसी ऑफिस, स्कूल, अस्पताल और पुलिस स्टेशन शामिल हैं। जैसे ही अनुमति प्राप्त होती है तो फिर इन भवनों की रेट्रोफिटिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अपूर्व देवगन ने बताया कि लोगों को भूकंपरोधी भवनों के निर्माण की तरफ प्रेरित करने की दिशा में भी प्रशासन की तरफ से पूरा प्रयास किया जा रहा है। अभी हालही में जिला में इस विषय पर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया था.जिसमें इंजीनियरों को इसकी संपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई गई है। उन्होंने लोगों से भी गृह निर्माण या कॉमर्शियल कंस्ट्रक्शन करवाने से पहले उसकी सही ढंग से स्ट्रक्चरल इंजीनिय रे जांच करवाने का सुझाव दिया है ताकि भविष्य में यदि भूकंप के रूप में कोई आपदा आती है तो फिर उस स्थिति में नुकसान कम हो सके।

रेट्रोफिटिंग क्या होती है

रेट्रोफिटिंग में मौजूदा भवन का नवीनीकरण किया जाता है। इसमें नई तकनीक के कुछ ऐसे पुर्जे लगाए जाते हैं जो भूकंप आदि की स्थिति में भवन को सुरक्षित रखने का कार्य करते हैं। इस तकनीक को आप अपने भवनों पर भी इस्तेमाल करके उन्हें भूकंप की दृष्टि से सुरक्षित बना सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.