/ Sep 02, 2026

कार्यवाहक सीएम नायब सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शपथ स्थल का किया मुआयना

पंचकुला, 16 अक्टूबर – हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री  नायब सिंह ने पंचकुला के सेक्टर  5 स्थित शालीमार ग्राउंड में वरिष्ठ अधिकारियों  के साथ शपथ स्थल का मुआयना  किया। उनके साथ विधायक कृष्ण बेदी, मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद, पूर्व सांसद संजय भाटिया सहित कई पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।  इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी सहित 10 केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री,  14 उप मुख्यमंत्री, राज्यपाल,  पार्टी के वरिष्ठ  पदाधिकारी भाग लेंगे।
समारोह में 50 हजार से अधिक लोगो के शामिल होने की संभावना 
आयोजन के लिए शहर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर तोरण द्वार लगाए जायेंगे।  समारोह में भाग लेने वालो के लिए उचित बैठने की व्यस्था करने के अलावा लगभग दो हजार बसों और पांच हजार छोटी गाड़ियों की पार्किंग की व्यस्था की जा रही है। समारोह में लगभग दो बसें हर विधानसभा क्षेत्र से आएंगी। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग से 4500 से अधिक गाडियां लेकर आएंगे। इस प्रकार समारोह में 50 हजार से अधिक लोगो के शामिल होने की संभावना है।
लोगो के लिए 14  एल ई डी पंडाल में  लगाई जा रही है ताकि दूर तक लोगो को शपथ ग्रहण समारोह आसानी से दिखाई दे सके। इससे पहले मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद ने भी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहर का सौंदर्यीकरण किया गया है। अलग स्थानों पर बसों, गाड़ियों के लिए पार्किंग का प्रबंध किया गया है। लोगो के लिए पानी आदि का उचित प्रबंध किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में बसेगा ‘हिम चंडीगढ़’, 9 किमी रिवरफ्रंट से बदलेगी तस्वीर

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए सरकार अब चंडीगढ़ की तर्ज पर एक नया नियोजित शहर विकसित करने की तैयारी में है।इस प्रस्तावित शहर को ‘हिम चंडीगढ़’ नाम दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की भविष्य की शहरी जरूरतों...

हिमाचल में लॉटरी पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लॉटरी के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग...

मंडी में बनेगी उत्तरी भारत की पहली ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी, बिना रुके दौड़ेंगे वाहन

मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई की ओर से कई ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है,जो आने वाले समय में प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगे।मंडी के बिंद्रावणी में बन रही ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी भी इन्हीं महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। दावा किया जा रहा है कि यह...

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम से हजारों जरूरतमंद बच्चों...

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.