/ Sep 04, 2026

दिवाली पर्व पर बिलासपुर से दिल्ली-चंडीगढ़-बद्दीं के लिए चलेंगी HRTC की स्पेशल बसें

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)- दीपावली पर्व के मद्देनजर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने स्पेशल बसें चलाने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। 29 और 30 अक्तूबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी  इत्यादि के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। दरअसल, फोरलेन बन जाने के बाद निगम ने इस बार त्यौहारी सीजन के लिए भगेड़, घुमारवीं और जाहू चिन्हित  कर लिए हैं,जहां से बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए निगम प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। जिन जगहों पर ज्यादा हिमाचली बसे हुए हैं वहां के लिए बसें चलेंगी।
एचआरटीसी प्रबंधन ने त्यौहारी सीजन के लिए बनाया योजना का खाका
बिलासपुर डिपो में कार्यरत डिप्टी डीएम विवेक लखनपाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दीपावली सीजन के लिए विशेष बसें चलाने के लिए योजना का खाका बनाया गया है जिसके तहत चंडीगढ़, दिल्ली व बद्दीं इत्यादि के लिए स्पेशल बसें चलेंगी क्योंकि इन्हीं जगहों पर ज्यादातर हिमाचली लोग रहते हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी पेश न आए इसके लिए फोरलेन पर भगेड़ से बसें चलेंगी, जबकि घुमारवीं व जाहू और बिलासपुर से भी बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को 10 बसें चलाई जाएंगी जिसके तहत दिल्ली को 2 जबकि चंडीगढ़ और बददीं के लिए 4-4 बसें चलेंगी। इसी प्रकार 30 अक्तूबर को 24 बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बददीं के लिए चलेंगी। इसमें दिल्ली के लिए 4 बसें जाएंगी, जबकि चंडीगढ़ बददीं के लिए 10-10 बसें जाएंगी। खास बात यह है कि वापसी में यह बसें यात्रियों को उनके घरद्वार पर छोड़कर आएंगी। वापसी में हमीरपुर, सुंदरनगर और मंडी तक बसें जाएंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए यह सुविधा प्रदान की गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बोले- PM मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सनातन का मान-सम्मान

ऊना,राकेश-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को ऊना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर संत बाबा बाल आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया।निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में बिताया।इसके बाद आश्रम के प्रवचन मंच...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

पेंशनर्स के बकाये पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक हालात सुधरते ही मिलेगा बाकी एरियर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पेंशनर्स के लंबित बकाये को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स को चरणबद्ध तरीके से उनके बकाये का भुगतान...

हिमाचल विधानसभा में फिर उठा ‘वंदे मातरम्’ का मुद्दा, समापन पर छंदों को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

शिमला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए और‘भारत में यदि रहना है तो वंदे मातरम् कहना है’ के नारे लगाए।वंदे मातरम्’...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.