/ May 27, 2026

टीकाकरण सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यू-विन पोर्टल की शुरुआत..मिलेगी ये सुविधा

हरियाणा, 30 अक्टूबर – प्रधानमंत्री  ने मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से टीकाकरण सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यू-विन पोर्टल राष्ट्र को समर्पित किया। eVIN और Co-WIN के सफल कार्यान्वयन के बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में नियमित टीकाकरण सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए तीसरे स्तंभ के रूप में यू-विन की स्थापना की है.वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  इस प्रमुख स्वास्थ्य पहल को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि हरियाणा का सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) का लक्ष्य सालाना 5.95 लाख से अधिक नवजात शिशुओं और 6.80 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं तक पहुंचने का है।
बता दें कि  यू-विन प्लेटफॉर्म एक डिजिटल समाधान है, जो हर गर्भवती महिला, नवजात शिशु, बच्चे और किशोर के टीकाकरण के लिए ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह प्रणाली टीकाकरण सत्रों की योजना, लाभार्थियों के पंजीकरण, टीकाकरण स्थिति अद्यतन वास्तविक समय में डिजिटल रूप से अंतिम सेवा वितरण बिंदु से करने और सभी आंकड़ों के रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग को सक्षम बनाएगी।यू-विन को हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर),  हेल्थ केयर फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर) और एबीएचए के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के साथ जोड़कर डिजाइन किया गया है। यह सभी मौजूदा प्रबंधन सूचना प्रणालियों के साथ अनुकूल होगा। यू-विन नागरिकों के लिए एक इंटरैक्टिव यूजर इंटरफेस के अलावा विभिन्न मॉड्यूल के साथ कार्यक्रम प्रबंधकों के लिए प्रासंगिक टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान करता है।
टीकों के बारे में एसएमएस के माध्यम से समय-समय पर मिलता है अलर्ट 
 लाभार्थियों को यू-विन पोर्टल के माध्यम से उनके नियत टीकों के बारे में एसएमएस के माध्यम से समय-समय पर अलर्ट मिलता है।यह पोर्टल ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण, टीकाकरण की तत्काल पुष्टि करने व सुविधाजनक स्लॉट-बुकिंग सहित विभिन्न सुविधाएं लाभार्थियों को प्रदान करता है। लगभग 6000 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और 20,000 से अधिक मोबिलाइज़र को यू-विन पोर्टल पर लाभार्थियों के पंजीकरण और टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा लगभग 808 सरकारी और 1525 निजी स्वास्थ्य सुविधाओं को यू-विन पोर्टल बनाया गया है और प्रशिक्षित किया गया है। हरियाणा में नियमित टीकाकरण सत्रों के लिए लगभग 29,000 सत्र स्थल यू-विन पोर्टल पर बनाए गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

12 जून को संकल्प द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए गवर्नर को मुख्य अतिथि के तौर पर दिया निमंत्रण

लुधियाना, 26 मई (दलजीत विक्की)सामाजिक संस्था संकल्प के अध्यक्ष नरेन्द्र मित्तल ने आज चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद कटारिया से श्री हरीश सग्गड़ एवं राजेश नौहरिया के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल महोदय को संस्था द्वारा 22 जून को आयोजित किए जा रहे विशेष सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि...

पंचायत चुनाव विकास और भाईचारे का माध्यम, इन्हें राजनीतिक रंग देना गलत : सीएम मीडिया एडवाइजर

हमीरपुर -:मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायत चुनावों को सत्ता का “सेमीफाइनल” बताना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव गांवों में विकास, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए होते हैं, न कि राजनीतिक शक्ति...

करसोग उपमंडल के मैंहडी वॉर्ड में बीडीसी की चुनाव रद्द, एक प्रत्याशी का कुछ मतपत्रों पर नाम ही नहीं

मंडी धर्मवीर -: मंडी जिला के करसोग उपमंडल के तहत आने वाले दुर्गम क्षेत्र मैंहडी में बीडीसी का चुनाव मतदान के साथ ही रद्द कर दिया गया है। दरअसल यहां बीडीसी के एक प्रत्याशी का कुछ बैलेट पेपरों पर नाम ही नहीं छपा हुआ था। हालांकि उसका चुनाव चिंह छपा था। यह दिक्कत सिर्फ कुछ...

पूरे शिमला शहर में बिखरेगा ग्रीष्मोत्सव का रंग… खेल, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों का बनेगा महाकुंभ

शिमला, संजू -: शिमला की पहचान बन चुका अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव-2026 इस बार नए तेवर, व्यापक स्वरूप और जनभागीदारी के बड़े विजन के साथ नजर आएगा। अब तक रिज मैदान की सांस्कृतिक शामों तक सीमित रहने वाला यह प्रतिष्ठित उत्सव इस बार स्कूलों, खेल मैदानों, साहित्यिक मंचों और शहर के अलग-अलग हिस्सों तक अपनी पहुंच बनाएगा।...

आरसीबी-जीटी क्वालीफायर को लेकर धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे आईपीएल क्वालीफायर मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस अहम मुकाबले के लिए दोपहर तीन बजे से ही दर्शकों ने स्टेडियम पहुंचना शुरू कर दिया था। मैदान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.