/ Sep 01, 2026

नवंबर माह में सोलन व धर्मशाला की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड…तापमान सामान्य से अधिक

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)– हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह के सर्द मौसम में भी अब गर्मी का एहसास हो रहा है।इस सीजन में सूर्य की बढ़ती तपिश के कारण नवंबर माह में  अधिकतम तापमान के रिकाॅर्ड टूट  गये है।प्रदेश में जहां अक्टूबर माह में सुखा रहा वहीं नवंबर माह का आगाज भी शुष्क मौसम के साथ हुआ।
दिन ब दिन बढ़ती गर्मी के कारण रविवार को सोलन व धर्मशाला में अधिकतम तापमान के सभी रिकाॅर्ड टूट गए हैं। इन दोनों स्थानों पर नवंबर का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोलन में 29.0  और धर्मशाला 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो अब तक का रिकाॅर्ड है।इससे पहले शनिवार को   ऊना, सोलन, केलांग और कांगड़ा में अधिकतम तापमान के पुराने रिकॉर्ड टूट गए थे। इन क्षेत्रों में अभी तक का नवंबर में सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ । वहीं, राजधानी शिमला  सहित पूरे प्रदेश के तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं जिसके कारण नवंबर माह की धूप ने पसीना छुड़ा दिया है।आगामी दस दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है और बढ़ते तापमानों से अगले तीन दिन राहत मिलने के आसार नही हैं।8 नवंबर के बाद बढ़ते तापमान कम होने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है।
12 नवंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा कि  हिमाचल प्रदेश में अगले दस दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। राज्य के सभी क्षेत्रों में 12 नवंबर तक माैसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है।उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को प्रदेश के चंबा, कांगड़ा  व लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।प्रदेश में आगामी दस दिनों तक बारिश की कोई आसार नही है।प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं।8 नवंबर तक तापमान इसी तरह पूरे प्रदेश में बने रहेंगे।नवंबर माह में अभी तक का सोलन में 29.0  और धर्मशाला 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो अब तक का रिकाॅर्ड है।इससे पहले शनिवार को ऊना में नवंबर माह में तापमान का रिकॉर्ड टूटा है ।8 नवंबर के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में गिरावट आने की संभावना है लेकिन बावजूद इसके तापमान फिर भी सामान्य से अधिक बने रहेंगे।बद्धत्व तापमानों का कारण पश्चिमी विक्षोभ  का न आना व मौसम शुष्क बने रहना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 8.8, भुंतर 7.2, कल्पा 4.8, धर्मशाला 13.5, ऊना 10.0, नाहन 16.0, केलांग 3.2, पालमपुर 11.0, सोलन 9.4, मनाली 7.0, कांगड़ा 11.1, मंडी 11.3, बिलासपुर 11.9, हमीरपुर 10.6, चंबा 12.1, डलहाैजी 13.0, कुफरी 10.9, कुकुमसेरी 0.4, नारकंडा 8.6, भरमाैर 10.0, रिकांगपिओ 7.4, सीओबाग 7.0, समदो 4.9, बरठीं 9.4, कसाैली 15.1, ताबो -2.8, सैंज 9.3 व बजाैरा में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 23.2
सुंदरनगर 29.6
भुंतर 30.0
कल्पा 23.4
धर्मशाला 27.6
ऊना 32.6
केलांग 19.2
सोलन 29.0
मनाली 21.8
कांगड़ा 29.8
मंडी 27.2
बिलासपुर 30.7
हमीरपुर 35.5
चंबा 29.4
धाैलाकुआं 30.3
बरठीं 29.5
नेरी 30.3

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.